{"_id":"5ba2a437867a5501a1764ad9","slug":"varanasi-muslim-women-celebrate-on-triple-talaq-ordinance","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पर अध्यादेश के बाद वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक पर अध्यादेश के बाद वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जश्न
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने बुधवार को तीन तलाक पर अध्यादेश ला दिया है। केंद्रीय कैबिनेट से तीन तलाक अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के इस फैसले पर खुशी जताते हुए मुस्लिम महिलाओं ने इसका जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा वाराणसी की महिला सदस्यों ने काली महल में इस फैसले पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी मंत्री शाहजहां बेगम ने कहा कि मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के हक की बात की और तीन तलाक को पूरी तरह से हटाने का काम किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद भी दिया है।
विज्ञापन
कार्यकारिणी सदस्य खुदैजा खातून ने कहा कि अध्यादेश को मंजूरी मिलने के साथ ही जल्द ही इसे सदन में मंजूरी मिल जाएगी। मुस्लिम महिलाओं को इससे न सिर्फ उनका हक मिलेगा बल्कि वो एक बेहतर जिंदगी जी सकेंगी।
विज्ञापन