{"_id":"6a1d2095755a77686c051b82","slug":"varanasi-municipal-corporation-ai-chatbot-will-launch-in-june-bills-will-be-sent-via-mobile-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जून में शुरू होगा नगर निगम का एआई चैटबॉट, मोबाइल पर भेजा जाएगा बिल और नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जून में शुरू होगा नगर निगम का एआई चैटबॉट, मोबाइल पर भेजा जाएगा बिल और नोटिस
Mon, 01 Jun 2026 11:33 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:33 AM IST
सार
वाराणसी नगर निगम का एआई चैटबॉट जून में शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोगों को संपत्तिकर जमा करने के लिए नगर निगम आने की जरूरत नहीं होगी। उनके मोबाइल पर ही बिल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एआई चैटबॉट
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी नगर निगम की ओर से जून में एआई चैटबॉट (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट) की हाईटेक सुविधा शुरू की जाएगी। इसके बाद लोगों को संपत्तिकर जमा करने के लिए नगर निगम आने की जरूरत नहीं होगी। न केवल इस पर संपत्तिकर जमा करने की सुविधा होगी, बल्कि भवन स्वामियों को उनके टैक्स बिल और नोटिस भी भेजे जा सकेंगे।
विज्ञापन
एआई आधारित यह सिस्टम सीधे भवन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से डिमांड नोटिस भेज देगा।इसका लाभ शहर के लगभग ढाई लाख भवन स्वामियों को मिलेगा।
विज्ञापन
चैटबॉट पर ‘’हाय’’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद उसके दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। यह एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट की तरह कार्य करेगा।