फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi monsoon Update 589 mm of rain in 45 days during monsoon season

Varanasi Weather: मानसूनी सीजन में 45 दिन में 589 मिमी बारिश, 20 जून को मानसून ने दी थी दस्तक

Mon, 04 Aug 2025 04:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 04 Aug 2025 04:52 PM IST
सार

Varanasi Monsoon: वाराणसी में इस बार अच्छी बारिश हुई। समय से मानसून आने और अवसत मानक से अधिक बारिश ने लोगों को काफी राहत दिलाई। 

विज्ञापन
Varanasi monsoon Update 589 mm of rain in 45 days during monsoon season
Monsoon - फोटो : PTI

विस्तार

समय से मानसून आने के साथ इस साल अब तक अच्छी बारिश देखने को मिली है। 20 जून को मानसून की दस्तक के बाद अब तक 45 दिन में 589 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसमें जुलाई में बारिश का जो अवसत मानक है, उससे 100 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई है। रविवार को भोर में तेज हवा के साथ शुरू बारिश रुक-रुककर देर रात तक होती रही। एक दिन में 95 मिमी बारिश हुई। इस वजह से उमस गायब हो गई और मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में भी कमी आई है। 

विज्ञापन


24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया तो न्यूनतम तापमान भी 1.5 की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जून से सितंबर तक का महीना मानसून सीजन का माना जाता है। इसमें चारों महीने को मिलाकर 901 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। इसमें जून में 111 मिलीमीटर, जुलाई 294, अगस्त में 264 जबकि सितंबर में बारिश का औसत मानक 232 मिलीमीटर है। 
विज्ञापन


इस बार जून महीने में मानसून समय से आ गया और 105 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जुलाई महीने में 294 मिलीमीटर के सापेक्ष 394 मिलीमीटर बारिश हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा जो कि रविवार को 28.8 रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान भी औसत से 2.0 डिग्री कम होकर 24.2 डिग्री रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed