सामूहिक दुष्कर्म मामला: 12 जगह की फुटेज, सीडीआर और इंस्टाग्राम की चैट से तैयार होगा युवती का डिजिटल फुटप्रिंट
Varanasi News: एसआईटी ने लालपुर पांडेयपुर थाने के सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे की जांच शुरू कर दी है। 30 दिन में रिपोर्ट देनी है। ऐसे में 12 जगह की फुटेज, सीडीआर और इंस्टाग्राम की चैट से युवती का डिजिटल फुटप्रिंट तैयार किया जाएगा।
विस्तार
वाराणसी जिले के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। एसआईटी प्रमुख ने सबसे पहले युवती का डिजिटल फुट प्रिंट तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। जांच टीम से कहा है कि सिगरा स्थित सिटी कमांड सेंटर की मदद से 12 जगहों की सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए। पीड़िता के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), लोकेशन और उसके इंस्टाग्राम अकाउंट के चैट देखे जाएं। 29 मार्च से 3 अप्रैल तक की पूरी गतिविधि की जानकारी जुटाई जाए, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवती की मां के अनुसार, उनकी बेटी के साथ गत 29 मार्च से 3 अप्रैल के बीच 12 नामजद और 11 अज्ञात आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एफआईआर के अनुसार दुष्कर्म के बाद युवती लंका, हुकुलगंज, नदेसर, मलदहिया, सिगरा आईपी मॉल के पास, अस्सी घाट, चौकाघाट, औरंगाबाद और दो होटल के बाहर छोड़ी गई थी। वह दो बार अपनी सहेली के घर गई थी।
इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी में सामूहिक दुष्कर्म केस... वारदात के दिनों में युवती ने सहेली के घर खाई सेवईं; पढ़ें ये कहानी
अब इन सभी 12 स्थानों के सीसी फुटेज सुरक्षित किए जाएंगे। एसआईटी प्रमुख ने कहा है कि युवती के मोबाइल फोन की लोकेशन और सीडीआर भी लें। युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट की चैट और पोस्ट का विवरण जुटाएं। ताकि, यह स्पष्ट हो सके कि युवती कब, कहां और किसके साथ थी। इस संबंध में कोई स्वतंत्र साक्षी शपथ-पत्र के साथ कोई जानकारी दे तो उसे भी जांच में शामिल करें।
उधर, इस संबंध में एसआईटी के प्रमुख डीसीपी वरुणा जोन/क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि बैठक करके टीम में शामिल अफसरों और पुलिस कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी बता दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर पुलिस आयुक्त को सौंपी जाएगी।
मेडिकल रिपोर्ट पर सलाह लेंगे, युवती के सहेली का बयान दर्ज करेंगे
एसआईटी के मुताबिक, युवती की मेडिकल रिपोर्ट पर विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से परामर्श लिया जाएगा। युवती की प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले थे। वह अपने घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर अपनी सहेली के घर दो बार रुकी थी। अब उस सहेली का भी बयान दर्ज किया जाएगा। पूछा जाएगा कि क्या पीड़िता ने उसे अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी थी।
इसे भी पढ़ें; सामूहिक दुष्कर्म केस: SIT सुलझाएगी गुत्थी, युवती ने खुद भेजा था मैसेज- मैं कैफे पहुंच रही हूं; CP को मिले सबूत
आरोपियों के परिजनों के पास जो साक्ष्य हों दें
इसे भी पढ़ें; Ballia News: लाठी- डंडे से और रॉड से युवक पर किया जानलेवा हमला, पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर