{"_id":"68025d452ba258d1090be4f6","slug":"police-fir-against-five-people-for-attacking-youth-with-sticks-and-rods-in-ballia-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लाठी- डंडे से और रॉड से युवक पर किया जानलेवा हमला, पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लाठी- डंडे से और रॉड से युवक पर किया जानलेवा हमला, पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर
Fri, 18 Apr 2025 07:40 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 18 Apr 2025 07:40 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में एक युवक पर लाठी- डंडे और रॉड से हमला कर दिया गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। आनन- फानन उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के अधिसीझुवा गांव में शुक्रवार की सुबह परवल की खेत में लाठी डंडा और रॉड से जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। इसमें आदित्य कुमार बिंद (18) बेहोशी के हालात में जमीन पर गिर गया। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ये है मामला
अधिसीझुवा निवासी रामआशीष बिंद ने रेवती थाने में तहरीर दी कि गांव के मनीष यादव, पीयूष यादव, नागेंद्र यादव, कल्लू यादव, सुनील यादव लाठी डंडे और रॉड से लैस होकर उनके परवल के खेत में आ गए। गाली देते हुए पुत्र को जान से मारने की नीयत से हमला कर मारने पीटने लगे। जिससे सिर, हाथ व पैर पर चोट लगने के कारण बेटा जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। होश आने पर परिजनों को फोन किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; खाकी पर दाग: वाराणसी में तैनात कांस्टेबल आजमगढ़ में करता था टप्पेबाजी, मास्टर माइंड सहित छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजन आदित्य बिंद को लेकर सोनबरसा अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी ने बताया कि मामले में पीड़ित पिता के तहरीर पर रेवती पुलिस पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें; UP Crime: दिन में मोबाइल टॉवर की करते थे रेकी, रात में चुरा लेते थे कीमती सामान; पांच बदमाश गिरफ्तार