{"_id":"5bfc4c05bdec22415b095f5d","slug":"varanasi-mayor-husband-accused-for-abuse","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: महापौर के पति पर अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप, नगर आयुक्त से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: महापौर के पति पर अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप, नगर आयुक्त से शिकायत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
मेयर मृदुला जयसवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी नगर निगम के कोतवाली जोनल अधिकारी अरविंद यादव ने महापौर मृदुला जायसवाल के पति व भाजपा नेता राधाकृष्ण पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को शहर से बाहर गए नगर आयुक्त से टेलीफोन पर इसकी शिकायत की। मामले की जानकारी मिलने के बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी है। वे इस मामले में आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
जोनल अधिकारी ने बताया कि बगैर सदन से पूछे एक दिन पूर्व टाउन हॉल स्थित सदन का हॉल खोलने से महापौर और उनके पति नाराज थे। यहां रविवार को पीएम के ‘मन की बात’ के दौरान प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ था। जब से नगर निगम सदन का हॉल टूटकर रुद्राक्ष भवन बन रहा है, तब से टाउन हॉल में ही सदन चलता है।
उन्होंने कहा कि महापौर के पति ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। मैंने तीन बार आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान निगम में महापौर, पार्षद और अपर नगर आयुक्त रमेश चंद्र सिंह भी बैठे थे। इस पूरे मामले की जानकारी नगर आयुक्त को दे दी गई है। नगर आयुक्त से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
उधर, महापौर ने आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जोनल अधिकारी से बगैर सदन से पूछे हाल खोलने को लेकर पूछताछ की गई थी। महापौर के पति ने कहा कि जोनल अधिकारी से महापौर ने पूछताछ की थी। मैंने कोई अपशब्द नहीं कहे हैं। वे क्यों ऐसा बोल रहे हैं, वही बता पाएंगे।

बिना सदन की अनुमति के न खुले हॉल
जानकारों का कहना है कि सदन की अपनी मर्यादा होती है। बगैर सदन से पूछे किसी के लिए हॉल नहीं खोला जाना चाहिए। यदि ऐसी प्रथा कायम हुई तो दूसरे दल के लोग भी सदन हॉल की डिमांड करेंगे। भाजपा गलियारों में चर्चा यह भी है कि 23 नवंबर को क्वींस कालेज में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की स्वच्छता रैली के दौरान निगम के अधिकारियों ने महापौर की अनदेखी की थी। कार्यक्रम के बैनर पर महापौर का नाम व फोटो नहीं लगा था।