Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Manduadih police issue warning to encroachers get obstructions removed from in front of shops

वाराणसी: मंडुवाडीह पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी, दुकानों के आगे से हटवाया कब्जा

Sun, 22 Nov 2026 05:58 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sun, 22 Nov 2026 05:58 PM IST
सार

मंडुवाडीह पुलिस ने रविवार को बनारस रेलवे स्टेशन से शिवदासपुर, चांदपुर और ककरमत्ता क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानदारों को दोबारा कब्जा करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
Varanasi Manduadih police issue warning to encroachers get obstructions removed from in front of shops
वाराणसी, मंडुवाडीह पुलिस, अतिक्रमण हटाओ अभियान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मंडुवाडीह पुलिस ने रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर दुकानों के सामने और सड़क किनारे किए गए कब्जे हटवाए। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मुख्य मार्ग, सर्विस लेन और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया।

विज्ञापन


तीन टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया अभियान
अभियान के तहत कस्बा और लहरतारा चौकी की संयुक्त टीम ने बनारस रेलवे स्टेशन से शिवदासपुर तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर और फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया। वहीं, मड़ौली चौकी प्रभारी की टीम ने चांदपुर चौराहे से रोहनिया की तरफ मुख्य मार्ग की सर्विस लेन पर किए गए कब्जे हटवाए।
विज्ञापन


इसके अलावा बरेका चौकी प्रभारी की टीम ने ककरमत्ता फ्लाईओवर से चितईपुर की तरफ मुख्य मार्ग और फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने बताया कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या हो रही थी। लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed