फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Mahant family sitting on dharna for Akshayvat Hanuman temple, expressed protest by reciting Hanuman Chalisa

वाराणसीः अक्षयवट हनुमान मंदिर के लिए धरने पर बैठा महंत परिवार, हनुमान चालीसा का पाठ करके जताया विरोध

Thu, 21 Oct 2021 08:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 21 Oct 2021 08:36 PM IST
सार

महंत परिवार के लोग मंदिर परिसर में धरने पर बैठे। परिवार के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
Varanasi: Mahant family sitting on dharna for Akshayvat Hanuman temple, expressed protest by reciting Hanuman Chalisa
hanuman chalisa

विस्तार

अक्षयवट हनुमान मंदिर और शिव कचहरी के महंत परिवार का धरना मंदिर परिसर में गुरुवार को भी जारी रहा। महंत परिवार के सदस्य अक्षयवट हनुमान मंदिर के विग्रह को अपने स्थान पर स्थापित करने के लिए धरने पर बैठे रहे। महंत परिवार ने आरोप लगाया कि मंदिर प्रशासन अपने लिखित समझौते से मुकर गया है और अब मनमानी करने पर उतारू है। 

विज्ञापन


गुरुवार को भी महंत परिवार के लोग मंदिर परिसर में धरने पर बैठे। परिवार के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। मंगलवार की रात्रि अक्षयवट हनुमान का विग्रह मंदिर प्रशासन और पीएसपी कंपनी ने उनके स्थान से हटवा दिया था। धरने पर बैठे महंत परिवार को समझाने के लिए एसडीएम विनोद सिंह मौके पर पहुंचे पर किसी बात पर सहमति नहीं बन सकी। 
विज्ञापन


महंत परिवार का आरोप है कि मंदिर प्रशासन ने हमें यह आश्वासन दिया था कि मंदिर के सभी विग्रह यथावत अपने स्थान पर स्थापित रहेंगे पर अब अन्यत्र स्थान पर स्थापित करने की बात कर रहे हैं। हमारी मांग यह है कि जो समझौता हुआ है उसी के हिसाब से कार्य हो। धरने पर महंत परिवार के हरि गोपाल पाठक, पूर्व महंत की पत्नी सावित्री मिश्रा, नील कुमार मिश्रा, मुन्ना पाठक, कमल मिश्रा, राजू पाठक, रमेश गिरी, प्रिंस मिश्र, रोहित और राजू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed