{"_id":"5f5788660362017b950910d5","slug":"varanasi-lover-couple-hospitalized-after-corona-test-report-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: घर छोड़कर गए प्रेमी युगल पकड़ाए, कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भर्ती हुए अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: घर छोड़कर गए प्रेमी युगल पकड़ाए, कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भर्ती हुए अस्पताल में
Tue, 08 Sep 2020 07:04 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 08 Sep 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
घर छोड़कर भागे प्रेमी युगल को पकड़कर जैतपुरा थाने की पुलिस चेकअप कराने के लिए अस्पताल ले गई तो दोनों की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई। यह सुनते ही प्रेमी युगल के साथ गए पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में दोनों को अस्पताल के भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जैतपुरा थाने के इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि सरैयां क्षेत्र से तकरीबन 10 दिन पूर्व एक किशोर और किशोरी घर छोड़कर चले गए थे। दोनों को आदमपुर क्षेत्र के हनुमान फाटक से पकड़कर अस्पताल में कोविड-19 की जांच के लिए ले जाया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुलिस निगरानी में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के साथ गए पुलिसकर्मियों की भी जांच कराई गई तो कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन