{"_id":"59f865614f1c1bd0538ba55c","slug":"varanasi-look-very-different-on-dev-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली: गंगा तटों पर दिखेगा अनुपम नजारा, बहुत कुछ दिखेगा नया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली: गंगा तटों पर दिखेगा अनुपम नजारा, बहुत कुछ दिखेगा नया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
गत वर्ष की देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जग विख्यात देव दीपावली महोत्सव के लिए गंगा तटों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। घाटों, सीढ़ियों, मढ़ियों को रंग-रोगन करने के साथ ही नावों, बजड़ों को सजाया जा रहा है। इस बार गंगा की मध्य धारा पर देव दीपावली पर शाही बजड़े इतराते नजर आएंगे। करीब 11 किमी लंबे उत्तरवाहिनी के तट पर दीपमालाओं की लड़ियां सजाई जाएंगी।
केंद्रीय देव दीपावली महासमिति ने दीप महोत्सव की रूपरेखा तैयार कर ली है। घाट समितियां तेल, बाती के इंतजामों में लगी हैं। पंचगंगा घाट पर रानी अहिल्याबाई के हजारा दीप के अलावा लौह स्तंभ पर बने पांच हजारा दीप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। घाटों की सफाई शुरू करा दी गई है।
गंगा उस पार भी देव दीपावली की छटा दिखेगी। इसके लिए हर घाट पर सजावट आरंभ कर दी गई है।