फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Kedareshwar lanes be beautified with Chunar stones and heritage poles and lighting will be installed

काशी का नया मॉडल घाट: चुनार के पत्थरों से निखरेंगी केदारेश्वर की गलियां, लगेंगी लाइट-हेरिटेज पोल

Wed, 29 Apr 2026 03:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 29 Apr 2026 03:59 PM IST
सार

Varanasi News: पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बैठने के लिए बेंच, शुद्ध पेयजल, आधुनिक शौचालय और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं घाट पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
Varanasi Kedareshwar lanes be beautified with Chunar stones and heritage poles and lighting will be installed
वाराणसी का घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले केदारघाट पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक गौरी केदारेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। केदारघाट के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण के लिए शासन की ओर से 90 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत पहले चरण के कार्यों के लिए 60 लाख रुपये की राशि जारी भी कर दी गई है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नमो घाट की तर्ज पर केदारघाट का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इस घाट को जिले के मॉडल घाट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां के पुराने, टूटे हुए पत्थरों को हटाकर चुनार के पत्थर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि चुनार के पत्थर देखने में काफी सुंदर और मजबूत होते हैं। पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बैठने के लिए बेंच, शुद्ध पेयजल, आधुनिक शौचालय और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं घाट पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट पर फसाड लाइटिंग और हेरिटेज पोल लगाए जाएंगे, जिससे रात के समय केदारघाट की आभा अद्भुत दिखेगी। मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों को सुधारा जाएगा, ताकि सावन और अन्य त्योहारों पर यहां आने वाली भीड़ का दबाव कम हो सके। इसके अलावा घाट की सीढ़ियों पर दिव्यांगों के लिए रैंप का भी निर्माण कराया जाएगा।

घाट के सौंदर्यीकरण से पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

गौरी केदारेश्वर महादेव को काशी का दक्षिण का राजा माना जाता है। सावन माह, महाशिवरात्रि और विशेष पर्वों पर यहां प्रतिदिन दो लाख से अधिक श्रद्धालु उमड़ते हैं। आम दिनों में भी यह संख्या 10-20 हजार रहती है। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि केदारेश्वर घाट के सौंदर्यीकरण से पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। यहां दक्षिण भारतीय पर्यटकों के साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

केदारेश्वर घाट को एक नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। घाट की संरचना को मजबूत बनाने, स्वच्छता को बेहतर करने, पेयजल, रेलिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि काशी आने वाला हर श्रद्धालु और पर्यटक एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय अनुभव लेकर जाए। -जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed