{"_id":"5b420ac84f1c1bc5248b539a","slug":"varanasi-jewellery-market-alway-in-mind-of-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में 80 लाख के सोने की लूट, जरायम जगत के निशाने पर जेवरात मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में 80 लाख के सोने की लूट, जरायम जगत के निशाने पर जेवरात मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने स्कूटी की डिक्की से 80 लाख का सोना किया पार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी की सराफा मंडी लंबे समय से जरायम जगत के निशाने पर रही है। खासतौर से चौक और कोतवाली क्षेत्र में सराफा कारोबारियों को निशाना बनाकर बदमाश लूट, हत्या और डकैती की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।
शनिवार को कर्णघंटा में सराफा कारोबारी से 80 लाख रुपये का सोना उड़ाए जाने के बाद एकबारगी फिर सराफा मंडी और कारोबारियों की सुरक्षा का सवाल गहरा गया है। आए दिन वारदातों के बावजूद पुलिस का निगरानी तंत्र इन इलाकों में दुरुस्त नहीं है।
8 अप्रैल 2017 को असलहे से लैस नौ बदमाशों ने दिनदहाड़े चौक थाने से चंद कदम दूर ठठेरी बाजार गली मोड़ स्थित संजय अग्रवाल की सराफा दुकान से 10 करोड़ से ज्यादा कीमत के जेवर लूट लिया था। इसके कुछ दिनों बाद 28 अप्रैल 2017 को सिगरा क्षेत्र स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती का प्रयास किया था।
विज्ञापन
चार अप्रैल 2017 को सराफा मंडी से हुई मुखबिरी पर चंदौली में बदमाशों ने 17 किलोग्राम चांदी लूट कर सराफा कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। 2016 में जुलाई महीने के पहले हफ्ते में रेशम कटरा स्थित गोरखनाथ की सराफा दुकान से बदमाश 12 लाख रुपये का सोना चुरा ले गए थे।
10 जुलाई 2014 को छत्तातले स्थित एक मकान में आभूषण बनाने का काम करने वाले महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले कृष्णा पाटिल की गोली मार कर बदमाशों ने सोना और चांदी लूट लिया था।
26 दिसंबर 2014 को बेनियाबाग में तीन सिपाहियों सहित सात बदमाशों ने शहर आए मुंबई के कारोबारी बागाराम माली से एक करोड़ आठ लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्किट लूट लिए थे।