Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Irregularities found in over 10 pharmacies at hospitals and clinics response sought within seven days

वाराणसी: अस्पताल- क्लिनिक की 10 से ज्यादा फार्मेसी में मिली गड़बड़ी, सात दिन में मांगा जवाब

Sun, 29 Nov 2026 04:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 29 Nov 2026 04:12 PM IST
सार

वाराणसी जिले में अस्पताल, क्लीनिक की फार्मेसी की जांच में गड़बड़ी मिली। इस पर सात दिन में जवाब मांगा गया है। वहीं 4 दिसंबर तक जांच अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Varanasi Irregularities found in over 10 pharmacies at hospitals and clinics response sought within seven days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

काशी में हिमाचल से आने वाली नकली दवाओं के काले कारोबार का खुलासा होने के बाद भी गड़बड़ियों पर रोक नहीं लग पा रही है। इस बीच प्रदेश स्तर से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से अस्पताल, क्लीनिक की फार्मेसी की जांच करने का अभियान भी शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया बनारस में 10 से अधिक फार्मेसियों में दवा की खरीद, बिक्री में अंतर मिला है। सभी को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इसमें जांच टीम को कई जगहों पर खरीद-बिक्री की जानकारी वेबसाइट पर भी सार्वजनिक नहीं करना मिला। ऐसे सभी लोगों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा है। हालांकि, किन फार्मेसी को नोटिस दिया है, उनका नाम भी ड्रग डिपार्टमेंट की ओर से जारी नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


जिले में 560 हॉस्पिटल, 251 क्लीनिक हैं। अभी 4 दिसंबर तक जांच अभियान जारी रहेगा। चार दिन तक चली जांच में करीब 30 से अधिक जगहों पर जांच चली। इसमें कई ऐसे अस्पताल और क्लीनिक हैं, जिन्होंने खुद की फार्मेसी खोली हैं। ओपीडी में मरीजों को देखने के बाद दवा भी वहीं लिखते हैं, जो उनकी खुद की फार्मेसी में ही मिलती है। ऐसे ही अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से 4 दिसंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

खाद्य सुरक्षा आयुक्त रौशन जैकब की ओर से इसकी जिम्मेदारी जिला, मंडलवार अधिकारियों को दी गई है। स्थानीय स्तर पर भी ड्रग विभाग की टीम ने अपनी जांच में जिन जगहों पर कमियां पाई हैं, उसमें शहरी इलाके में ही ज्यादातर फार्मेसी का संचालन होता है। 

जांच के दौरान फार्मेसियों की वेबसाइट का यूआरएल भी नहीं मिला, जबकि आदेश के तहत इसे काउंटर पर प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य है। प्रदेश स्तर पर 1 अक्तूबर को जो आदेश जारी किया गया है, उसमें यह कहा गया है कि संबंधित हॉस्पिटल फार्मेसियों को औषधि निरीक्षक को दवाओं की खरीद और बिक्री की कीमत की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed