Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Illegal mini gun factory busted father and son running operation pistols cartridges machinery seized

वाराणसी: मिर्जापुर फिल्म के तर्ज पर चल रही थी असलहा फैक्ट्री, बाप-बेटे समेत दो गिरफ्तार; मशीनें बरामद

Sun, 01 Nov 2026 11:57 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 01 Nov 2026 11:57 AM IST
सार

वाराणसी में लंका पुलिस ने सामने घाट स्थित शिवाजी नगर कॉलोनी के एक मकान में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में पिस्टल, कारतूस और अवैध हथियार बनाने वाली मशीनें बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Varanasi Illegal mini gun factory busted father and son running operation pistols cartridges machinery seized
मामले की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापुर फिल्म की तर्ज पर बनारस में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का लंका पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सामनेघाट स्थित एक किराए के मकान में संचालित इस फैक्ट्री से निर्मित और अर्धनिर्मित असलहों के साथ हथियार बनाने वाली कई मशीनें, उपकरण और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। फैक्ट्री का मुख्य सरगना भेलूपुर निवासी अंजनी नंदन झा निकला है। वह जगन्नाथ मंदिर के पुजारी विमल झा का बेटा है। पुलिस ने पुजारी को भी इस मामले में आरोपित बनाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात लंका थाने की क्राइम टीम के सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इस फैक्ट्री का खुलासा हुआ। शनिवार को लंका थाने में प्रेसवार्ता के दौरान एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और उनकी टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिलाने की घोषणा की।

विज्ञापन
Trending Videos

सिपाही को गोली मारने के बाद मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश
एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात असलहा तस्करी की सूचना पर लंका पुलिस की टीम आरोपितों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बृज इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें क्राइम टीम में तैनात आरक्षी अमित कुमार शुक्ला को तीन गोलियां लगीं। इसके बाद आरोपित स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस ने पीछा करते हुए लौटूबीर अंडरपास के पास मुठभेड़ में रमना के गड़वाघाट निवासी राज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

इसके कुछ घंटे बाद पुलिस ने फरार दो अन्य आरोपितों भेलूपुर निवासी अंजनी नंदन झा (24) और बिहार के गोपालगंज जिले के रामपुर खरेया निवासी राजू तिवारी (21) को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे असलहे बेचने के इरादे से बृज इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास पहुंचे थे। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से उन्होंने फायरिंग की थी। पुलिस ने दो आरोपितों को शनिवार को जेल भेज दिया, जबकि एक से पूछताछ जारी रही।

विज्ञापन

Varanasi Illegal mini gun factory busted father and son running operation pistols cartridges machinery seized
आरोपियों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

किराए के कमरे में मशीनें और हथियार बनाने का पूरा इंतजाम
पूछताछ के दौरान एक आरोपित ने सामनेघाट स्थित किराए के कमरे में अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी दी। उसने बताया कि वहां असलहे बनाने के लिए कई आधुनिक मशीनें और उपकरण रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो कमरे में असलहा बनाने का पूरा इंतजाम मिला। पुलिस ने वहां से तीन देसी पिस्टल .32 बोर, 143 जिंदा कारतूस, 24 खोखा कारतूस, हथियार बनाने वाली मशीनें, औजार, लोहे के टुकड़े, धातु, लिक्विड और नाप-तौल करने वाली मशीनें बरामद कीं। इसके अलावा कई निर्मित और अर्धनिर्मित असलहे भी मिले।

पुलिस के अनुसार, शनिवार की भोर में गिरफ्तार दोनों अन्य आरोपितों को असलहों की बरामदगी के लिए सामनेघाट ले जाया गया था। इस दौरान दोनों ने छिपाए गए असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उनके कब्जे से .32 बोर की दो देसी पिस्टल, एक अवैध रिवाल्वर, छह खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

विज्ञापन

फैक्ट्री के खुलासे के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यहां कितने समय से असलहे बनाए जा रहे थे और इनकी आपूर्ति किन लोगों को की जाती थी। फैक्ट्री से जुड़े अन्य लोगों और असलहा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में लंका थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, रमना चौकी प्रभारी प्रिंस तिवारी, बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी, उपनिरीक्षक स्वप्निल सिंह, संकटमोचन चौकी प्रभारी समेत लंका पुलिस की टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed