{"_id":"68c31e15d245cd702c08d8dc","slug":"varanasi-history-sheeter-was-called-from-home-and-shot-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: घर से बुलाकर हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली और भाग निकला हमलावर, पुलिस ने बताया रंजिश का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: घर से बुलाकर हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली और भाग निकला हमलावर, पुलिस ने बताया रंजिश का मामला
Fri, 12 Sep 2025 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस...
- फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा तिराहे पर बृहस्पतिवार की रात 10 बजे रंजिश में थाने के हिस्ट्रीशीटर गौरव सिंह (39) को बदमाश ने गोली मार दी। पेट और पीठ में लगी दो गोली से घायल युवक को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डीसीपी वरुणा ने घटनास्थल की छानबीन की है। आरोपी बभनपुरा का अंकित सिंह है।
विज्ञापन
बभनपुरा गांव निवासी गौरव सिंह उर्फ मोनू रात को घर के अंदर था। तभी किसी का फोन आने के बाद घर से बाहर निकला। कुछ दूरी पर तिराहे पर पहुंचा कि गांव के रहने वाले अंकित सिंह ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
एक गोली पेट और दूसरी पीठ में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचे तो हमलावर भाग निकला। लहुलुहान गौरव को परिजनों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ट्रामा सेंटर पहुंचे और परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया की घायल का उपचार चल रहा है। पुरानी रंजिश का मामला अब तक की छानबीन में सामने आया है। कुछ दिन पहले भी दोनों का विवाद हुआ था। हमलावर का नाम अंकित है।