Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Glories of Lord Shiva to resonate at Dashashwamedh Ghat on Dev Deepawali

वाराणसी: देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर गूंजेगी शिव महिमा, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक

Sun, 22 Nov 2026 01:16 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sun, 22 Nov 2026 01:16 PM IST
सार

देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से 151 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया जाएगा। 21 बटुक, 21 डमरुदल और 500 किलो फूलों की सजावट आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे। केदार घाट पर भी विशेष गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
Varanasi Glories of Lord Shiva to resonate at Dashashwamedh Ghat on Dev Deepawali
देव दीपावली 2026 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देव दीपावली पर प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आराधना और भगवान शिव की महिमा का भव्य आयोजन होगा। गंगोत्री सेवा समिति की ओर से आयोजित महाआरती में 151 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया जाएगा। 21 बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार और 21 डमरुदलों की थाप के बीच महाआरती होगी। इसके लिए घाट को करीब 500 किलो देशी-विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। समिति पिछले 36 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन कर रही है।

विज्ञापन


समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे 'बाबू महाराज' और सचिव पं. दिनेश शंकर दुबे ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस वर्ष भी आयोजन वैदिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ होगा। गंगा पूजन, मंत्रोच्चार, स्तुति और 151 लीटर दूध से अभिषेक के बाद मां गंगा की भव्य आरती की जाएगी। गंगा तट पर स्थापित मां गंगा की 108 किलो की अष्टधातु प्रतिमा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन


बेटियां करेंगी महाआरती का नेतृत्व
महाआरती में ऋद्धि-सिद्धि के स्वरूप में बेटियां नेतृत्व करेंगी। इसके माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान और सनातन परंपरा में महिलाओं की सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन की अध्यक्षता सुमेरु पीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति की ओर से गंगा की अविरलता और निर्मलता का संदेश देने के लिए पर्यावरण अनुकूल दीपदान भी किया जाएगा।
 

Trending Videos

महाआरती के बाद सजेगी सांस्कृतिक संध्या
महाआरती के बाद गीतकार कन्हैया दुबे 'केडी' के संयोजन में सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मां गंगा की महिमा और काशी की आध्यात्मिक विरासत का गुणगान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला करेंगे।

केदार घाट पर भी होगा विशेष आयोजन
देव दीपावली पर पौराणिक केदार घाट पर भी गंगोत्री सेवा समिति की ओर से विशेष गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका संयोजन पं. संदीप कुमार दुबे 'सोनू महाराज' करेंगे।

उन्होंने बताया कि केदार घाट पर समिति की ओर से नियमित गंगा आरती होती है। देव दीपावली पर विशेष आयोजन के तहत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन-अर्चन, दीप प्रज्वलन और महाआरती होगी। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गंगा महिमा और सनातन संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed