फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi girl student rape case: Police detained people related to school management and interrogated

बच्ची से दुष्कर्म मामला: स्कूल प्रबंधक की कोर्ट में पेशी, समर्थन में पहुंचे दो शिक्षकों को अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा

Wed, 01 Dec 2021 05:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Dec 2021 05:20 PM IST
सार

वाराणसी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 26 नवंबर को कक्षा तीन की छात्रा से सफाईकर्मी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में गिरफ्तार स्कूल प्रबंधक को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। साथ ही एसआईटी स्कूल प्रबंधन से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ करने में लगी है।

विज्ञापन
Varanasi girl student rape case: Police detained people related to school management and interrogated
कचहरी में अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लहरतारा स्थित स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दरिंदगी मामले में पुलिस ने बुधवार को स्कूल के प्रबंधक दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां उनके समर्थन में दो शिक्षक भी पहुंचे थे, जिनकी अधिवक्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को अधिवक्ताओं से बचा लिया। वहीं, स्कूल प्रबंधन से जुड़े 10 लोगों से एसआईटी पिछले कई घंटों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

एसआईटी ने मंगलवार देर रात निजी स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। वहीं यह माना जा रहा है कि शिक्षण समूह पर कमिश्नरेट पुलिस कठोर कार्रवाई करने की तैयारी में है। हिरासत में लिए प्रबंधन से जुड़े लोगों के बारे में अभी पुलिस कुछ बोल नहीं रही है। हालांकि कार्रवाई के संकेत मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वाराणसी के लहरतारा स्थित स्कूल में शुक्रवार को रथयात्रा की रहने वाली कक्षा तीन की छात्रा से सफाईकर्मी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने घटना वाले दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सात घंटे की पूछताछ

Varanasi girl student rape case: Police detained people related to school management and interrogated
आरोपी दिलीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश की ओर से गठित पांच सदस्यीय एसआईटी स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी सफाई कर्मी पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया जाएगा। उधर, इस घटना की जांच के लिए बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने भी मंगलवार को स्कूल में निरीक्षण किया था। आयोग की टीम ने पाया था कि स्कूल में हद दर्जे की लापरवाहियां बरती गई।

सोमवार को सात घंटे की पूछताछ
छात्रा के साथ दरिंदगी मामले में एसआईटी ने सोमवार को लहरतारा स्थित स्कूल प्रबंधन से सात घंटे पूछताछ की। दोपहर करीब 12 बजे पहुंची एसआईटी ने देर शाम लगभग सात बजे तक छानबीन की थी। एसआईटी ने स्कूल के मालिक, प्रबंधक और प्रिंसिपल, शिक्षकों और सफाई इंचार्ज से अलग-अलग बात की। स्कूल के अंदर गर्ल्स और ब्वॉयज टायलेट के बाबत भी जानकारी ली। महिला व पुरुष कर्मी की संख्या भी एसआईटी ने रजिस्टर में दर्ज की। हालांकि तफ्तीश में अब तक स्कूल में हद दर्जे की लापरवाही मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed