{"_id":"595bb3ba4f1c1b5b338b4993","slug":"varanasi-girl-select-for-national-senior-basketball-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी की बेटी का नेशनल सीनियर बास्केटबाल टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी की बेटी का नेशनल सीनियर बास्केटबाल टीम में चयन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
बास्केटबाल खिलाड़ी बरखा सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास्केटबाल खिलाड़ी बरखा सोनकर का चयन भारतीय सीनियर महिला बास्केटबाल टीम में हुआ है। भारतीय टीम पांच से नौ जुलाई तक ताइवान में आयोजित 39वीं विलियम जोंस कप इंटरनेशनल बास्केटबाल टूर्नामेंट-2017 में हिस्सा लेगी।
कोच के जरिए हुई बातचीत में बरखा ने बताया कि उसकी इस सफलता का पूरा श्रेय उसके माता और पिता को है। उनकी तपस्या का यह परिणाम है कि वह आज इस मुकाम तक पहुंच सकी है। उसके पास सुबह से ही ऑनलाइन बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
बरखा मौजूदा समय अमेरिका में आईएमजी एकेडमी में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। पेशे से मैकेनिक पिता भोलानाथ ने बेटी की सफलता को उसकी कठोर मेहनत का परिणाम बताया।
विज्ञापन
मीरापुर बसहीं स्थित उसके घर पर मंगलवार को जश्न का माहौल रहा। फिलहाल बरखा इंटर यूनिवर्सिटी लेवल पर अमेरिका के एक क्लब से खेल रही हैं।
जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, सचिव डा. अशोक कुमार सिंह और पूर्व कोच विभोर भृगुवंशी ने बरखा को इस कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
बरखा इससे पहले भी कई बार भारतीय बास्केटबाल टीम में वाराणसी का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा बरखा ने अंडर-18 में जूनियर इंडियन टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

..याद आ गई पुरानी बरखा
जिला व्यायाम शिक्षक राजेश दोहरी को जब यह सूचना मिली तो वह खुशी से झूम उठे। बातचीत के दौरान उन्होंने अमर उजाला को बताया कि मुझे तो वे दिन याद आ गए जब पहली बार बरखा अपने पिता के साथ यूपी कॉलेज के मैदान पर आई थी। जब मैंने उससे पूछा तो उसने कहा कि वह भी खेलना चाहती है। हमने कहा कि ठीक है कल से फुटबाल लेकर आ जाना। तब और आज के दिन में जमीन-आसमान का अंतर आ गया ।