{"_id":"5b95753f867a557ec86b990d","slug":"varanasi-get-award-of-state-champion-in-junior-kabaddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जूनियर कबड्डी में बनारस को मिला स्टेट चैंपियन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जूनियर कबड्डी में बनारस को मिला स्टेट चैंपियन का खिताब
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बनारस ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में वाराणसी ने गोरखपुर को 17-07 के अंतर से हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब जीत लिया।
वहीं मेजबान सहारनपुर की टीम सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर के बीच गोरखपुर से हारकर बाहर हो गई। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गोरखपुर और सहारनपुर के बीच हुआ, जिसमें गोरखपुर की टीम ने 39-38 के मामूली अंतर से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने चित्रकूटधाम को 31-03 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला वाराणसी और गोरखपुर के बीच हुआ, जिसमें वाराणसी की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।