Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Ganga Mahotsav to kick off with bhajan clubbing Gen Z to dance amidst waves of Ganga

वाराणसी: गंगा महोत्सव का भजन क्लबिंग से होगा आगाज, गंगा की लहरों के बीच थिरकेगी जेन-जी

Wed, 18 Nov 2026 07:18 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Wed, 18 Nov 2026 07:18 PM IST
सार

गंगा महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को नमो घाट पर काशी भजन क्लबिंग से होगी। चार घंटे के कार्यक्रम में बैकस्टेज सिबलिंग्स बैंड पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ पेश करेगा।

विज्ञापन
Varanasi Ganga Mahotsav to kick off with bhajan clubbing Gen Z to dance amidst waves of Ganga
गंगा महोत्सव में सहयोगियों के साथ कथक करतीं डॉ. यास्मिन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में शुक्रवार से चार दिवसीय गंगा महोत्सव का आगाज होगा। महोत्सव की पहली शाम नमो घाट पर ‘काशी भजन क्लबिंग’ के नाम रहेगी। पहली बार गंगा महोत्सव में पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ पेश किया जाएगा। चार घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में युवाओं यानी जेन-जी को ध्यान में रखकर विशेष आयोजन किया गया है। इसमें देश का चर्चित म्यूजिकल बैंड ‘बैकस्टेज सिबलिंग्स’ प्रस्तुति देगा।

विज्ञापन


शिव तांडव से हनुमान चालीसा तक, बीट्स के साथ गूंजेंगे भजन
पर्यटन विभाग के मुताबिक, महोत्सव के पहले दिन की शाम की थीम ‘एक संध्या, सुरों और बीट्स के नाम’ रखी गई है। इसमें शिव तांडव स्तोत्र, हनुमान चालीसा और मीरा के भक्ति पदों को आधुनिक संगीत के साथ पेश किया जाएगा। पारंपरिक भजनों और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स का यह संगम कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा।
विज्ञापन

 

Trending Videos

नमो घाट पर हाईटेक मंच और लाइटिंग की तैयारी
कार्यक्रम के लिए नमो घाट पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। घाट के खुले परिसर में भव्य मंच, आधुनिक साउंड सिस्टम और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। गंगा की लहरों के किनारे संगीत और भक्ति का अनूठा माहौल तैयार किया जाएगा। युवाओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, बैठने और आवागमन के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

युवाओं को संस्कृति से जोड़ने की पहल
डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि इस बार गंगा महोत्सव में नई पीढ़ी की रुचि को ध्यान में रखा गया है। काशी भजन क्लबिंग के माध्यम से युवाओं को आधुनिक संगीत और बीट्स के साथ पारंपरिक भजनों और सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि गंगा महोत्सव काशी की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और संगीत की विविधता का उत्सव है। मां गंगा, भक्ति और संगीत काशी की पहचान रहे हैं। इसी परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस बार पारंपरिक भजनों और आधुनिक संगीत का संगम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed