Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: For the fourth time in 32 years, Ganga Aarti is being held during the day at Dashashwamedh and Assi

वाराणसी: 32 साल में चौथी बार दिन में हो रही है गंगा आरती, दशाश्वमेध व अस्सी घाट पर अलग ही नजारा, ये है कारण

Sat, 28 Oct 2023 03:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 28 Oct 2023 03:13 PM IST
सार

32 साल में चौथी बार दिन में गंगा आरती हो रही है। सूतक से पहले इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर दिन में गंगा आरती हुई तो नजारा ही अलग था। 

विज्ञापन
Varanasi: For the fourth time in 32 years, Ganga Aarti is being held during the day at Dashashwamedh and Assi
32 साल में चौथी बार दिन में हो रही है गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रग्रहण के कारण वाराणसी में गंगा आरती का समय भी बदला गया है। 32 साल में चौथी बार दिन में गंगा आरती हो रही है। सूतक से पहले इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर दिन में गंगा आरती हुई तो नजारा ही अलग था। 

विज्ञापन


ग्रहण का द्वादश राशि पर प्रभाव

मेष- घात, वृष- हानि, मिथुन- लाभ, कर्क- सुख, सिंह- माननाश, कन्या- मृत्य तुल्य कष्ट, तुला- स्त्री पीड़ा, वृश्चिक- सौख्य वृद्धि, धनु- चिंता, मकर- व्यथा, कुंभ- श्री, मीन- क्षति।

विज्ञापन


चंद्रग्रहण के कारण पहली बार दिन में होगी स्वरूपों की विदाई

शरद पूर्णिमा के दिन लग रहे चंद्रग्रहण ने रामलीला के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। मुख्य स्वरूपों का विदाई समारोह किले में रात में न होकर शनिवार को दिन में होगा। कोट विदाई के नाम से मशहूर यह आयोजन रामलीला का हिस्सा नहीं होता लेकिन रामलीला प्रेमी इसे भी भगवान के आतिथ्य समारोह के रूप में लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला के सारे मुख्य स्वरूप लीला की वेशभूषा में होते हैं और उनका आतिथ्य खुद काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह समेत राजपरिवार के अन्य सदस्य करते हैं। हर साल यह आयोजन शरद पूर्णिमा के दिन किया जाता है, लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लग रहा है। चंद्रग्रहण तो रात एक बजकर पांच मिनट पर लग रहा है लेकिन सूतक काल नौ घंटे पहले ही शुरू हो जा रहा है। इस दौरान धार्मिक कार्य स्थगित रहते हैं। इसे देखते हुए अनंत नारायण सिंह ने यह समारोह शनिवार को दिन में कराने का निर्णय लिया है। कोट विदाई के दिन होने वाली हर रस्म जस की तस निभाई जाएगी। आयोजन शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे के बाद शुरू होगा। ऐसा संभवतः पहली बार हो रहा है जब कोट विदाई दिन में आयोजित हो रही है।

 

Trending Videos

Varanasi: For the fourth time in 32 years, Ganga Aarti is being held during the day at Dashashwamedh and Assi
32 साल में चौथी बार दिन में हो रही है गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

आज शाम 4.15 बजे बंद हो जाएंगे संकटमोचन मंदिर के कपाट

खंडग्रास चंद्रग्रहण के कारण संकटमोचन मंदिर के कपाट सूतक लगने के साथ ही बंद हो जाएंगे। वहीं शहर के मंदिर भी सूतक लगने के कारण बंद रहेंगे और दूसरे दिन मंगला आरती के बाद ही मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे।

संकटमोचन मंदिर की ओर से जारी सूचना के अनुसार 28 अक्तूबर यानी शनिवार को मंदिर दोपहर 12:15 बजे से दो बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद मंदिर दो बजे से 4:15 बजे तक खुला रहेगा। सूतक काल में मंदिर 4:15 बजे से बंद हो जाएगा। इसके बाद 29 अक्तूबर को भोर में मंगला आरती के समय मंदिर के कपाट खुलेंगे।

भृगु संहिता विशेषज्ञ वेदमूर्ति शास्त्री ने बताया कि आश्विन शुक्ल पूर्णिमा शनिवार को संपूर्ण भारत में दृश्य होगा। चंद्रग्रहण में सूतक ग्रहण काल से 9 घंटा पूर्व लगेगा। काशी में ग्रहण का आरंभ रात्रि 01:05, मध्य रात्रि 01:44 और मोक्ष रात्रि 02:23 पर होगा। अनिष्ट ग्रहण राशि वाले मनुष्य को अपने सामर्थ्य के अनुसार धातु (स्वर्ण, रजत) का दान करना चाहिए। अन्न दान (विशेष कर काला तिल, खिचड़ी, उड़द इत्यादि) के सहित पुराने वस्त्र, जूता-चप्पल दान करने से कल्याण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed