{"_id":"5fd0bb16b26a461e3851549b","slug":"varanasi-fog-delayed-landing-of-planes-continues-even-today-many-flights-arrived-late","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: घने कोहरे से विमानों की देरी से लैंडिंग का सिलसिला जारी, आज भी कई पहुंचे विमान देरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: घने कोहरे से विमानों की देरी से लैंडिंग का सिलसिला जारी, आज भी कई पहुंचे विमान देरी से
Wed, 09 Dec 2020 06:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 09 Dec 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट।
- फोटो : AAI
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को भी घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने की वजह से विमानों के आवागमन पर असर पड़ा। अपने निर्धारित समय से देरी से विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विस्तारा एयरलाइंस का विमान (संख्या यूके 621) मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 8:05 बजे उड़ान भरकर 10:10 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचता है, जो बुधवार को निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट की देरी से 11:40 बजे पहुंचा। एयर इंडिया का विमान (संख्या 406) दिल्ली से सुबह 9:25 पर उड़ान भरकर 10:50 बजे एयरपोर्ट पहुचता है। वह भी 1 घंटे देरी से 11:40 बजे पहुंचा।
विज्ञापन
गो एयरवेज का विमान (संख्या जी8 767) अहमदाबाद से सुबह 8:20 बजे भरता है, जो 10:25 बजे पहुंचता है। लेकिन यह विमान भी कोहरे की वजह से 50 मिनट लेट हो गया। इंडिगो एयरलाइंस की विमान (संख्या 2136) दिल्ली से 9:15 बजे उड़ान भरकर 10:40 बजे पहुंचता है। अपने निर्धारित समय के 50 मिनट देर से 11:21 बजे पहुंचा।
विज्ञापन
Trending Videos
गो एयरवेज विमान (संख्या जी8 404) दिल्ली से 2:30 बजे दोपहर उड़ान भरकर 9:45 बजे शाम पहुंचता है, यह भी अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 25 मिनट देर से 5:10 बजे शाम पहुंचा। एयरपोर्ट पर विमानों के देर से आने के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।