{"_id":"5afc8fdc4f1c1be5408b5d77","slug":"varanasi-flyover-tender-in-akhilesh-yadav-tenure","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" वाराणसी फ्लाईओवर हादसाः पूर्व सीएम अखिलेश तक पहुंची सकती है जांच की आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी फ्लाईओवर हादसाः पूर्व सीएम अखिलेश तक पहुंची सकती है जांच की आंच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 17 May 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
घायलों का हाल लेते महेंद्र नाथ पाण्डेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बुधवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, कबीरचौरा और दुर्घटनास्थल पहुंचे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फ्लाईओवर का टेंडर पूर्व सीएम अखिलेश के जमाने में हुआ था। सपा, कांग्रेस के आरोपों पर पत्रकारों से प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लाश पर राजनीति नहीं करती है।
अखिलेश सरकार में एक ट्रैफिक डायवर्जन नहीं करने के चलते राजघाट पुल पर 29 जान गई थी। तब दिन तक कोई मंत्री नहीं आया था। स्वयं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का कुछ ही घंटों बाद दुर्घटनास्थल पर आना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से कराया गया राहत और बचाव कार्य संतोषजनक है। भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने दीजिए सब पता चल जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 24 मई को कैथी में प्रस्तावित मारकंडे महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। इसमें हेमामालिनी को आना था।

अस्पतालों में आठ घायल उपचाराधीन
बीम के नीचे दबी गाड़ियां
फ्लाईओवर हादसे के आठ घायलों का इलाज अभी भी चल रहा है। इसमें मंडलीय अस्पताल में तीन और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में पांच मरीज भर्ती हैं। बीएचयू की प्रेस रिलीज के मुताबिक कुल 12 लोगों को मंगलवार को लाया गया था। इसमें तीन की मौत हो चुकी है, जबकि तीन डिस्चार्ज हो गए।
एक घायल मंडलीय अस्पताल चला गया। बीएचयू में राजेश भास्कर (40), महेंद्र प्रताप (45), मो. ईस्माइल (35) और नीरज (21), बृजेश शर्मा (34) का इलाज चल रहा है।
उधर मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में प्रदुम्न लाल (30), नसरूद्दीन (22) और मो. शकील (35) उपचाराधीन हैं।