फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi flyover collapse three injured people treatment over

वाराणसी फ्लाईओवर हादसाः तीन घायलों की छुट्टी, अभी इतने लोगों का चल रहा इलाज

Thu, 17 May 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 17 May 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
Varanasi flyover collapse three injured people treatment over
मंडलीय अस्पताल में अब कोई घायल भर्ती नहीं - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में हुए निर्माणाधीन फ्लाईओवर हादसे में घायल जिन मरीजों का इलाज चल रहा था, उसमें से गुरुवार को तीन की अस्पताल से छु्ट्टी हो गई, जबकि अभी भी पांच लोगों का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। उधर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ट्रॉमा सेंटर में घायलों के सहायतार्थ राहत शिविर लगाया।
विज्ञापन


अस्पतालों में घायलों का नि:शुल्क इलाज किए जाने का निर्देश सरकार की ओर से पहले ही दिया जा चुका है। इस बीच मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों में प्रदुम्न लाल (30), नसरूद्दीन (22) और मो.शकील (35) शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि संबंधित लोगों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवा दी गई। साथ ही, इसकी जानकारी डीएम समेत अन्य अधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में जिनका इलाज चल रहा है उसमें राजेश भास्कर (40), महेंद्र प्रताप (45), मो. ईस्माइल (35) और नीरज (21), बृजेश शर्मा (34) का नाम शामिल है। 

कांग्रेस ने सीएम-डिप्टी सीएम के खिलाफ दी तहरीर

Varanasi flyover collapse three injured people treatment over
फ्लाइओवर हादसे में कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने थाने का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन भी किया। उन्होंने हादसे के लिए यूपी सरकार, सीएम और डीप्टी सीएम को जिम्मेदार ठहराया।

गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने 15 मई की घटना को काशी के इतिहास का काला दिन करार दिया। तहरीर में लिखा है कि जब इस फ्लाईओवर के निर्माण के पूर्ण होने के लिए कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने 31 दिसंबर 2018 की मियाद तय की थी तो सत्ता परिवर्तन होते ही सूबे के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ ही समस्त आला अफसर विगत एक माह में 19 बार फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के नाम पर 30 जून तक कार्य समाप्त करने का दबाव बना रहे थे।

ऐसा इसलिए कि प्रधानमंत्री से इसका उद्घाटन कराया जा सकें। इसलिए कार्यदायी संस्था से 24 घंटे काम कराया जा रहा था।  इसी आपाधापी में न तो रूट डायवर्जन किया गया न कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

ऐेसे में इस हृदय विदारक घटना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ विभागीय मंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिम्मेदार हैं, इसलिए इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायोचित कार्रवाई करें। 

हादसे के चलते काम पर पड़ेगा असर

Varanasi flyover collapse three injured people treatment over
सेतु निगम के नए मुख्य परियोजना प्रबंधक (सीपीएम) एके श्रीवास्तव और परियोजना प्रबंधक (पीएम) संदीप गुप्ता ने गुरुवार को चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि अभी चार्ज लिया है। शुक्रवार को मौका मुआयना करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

हादसे के बाद काम पर असर के सवाल पर कहा कि जितने दिन काम बंद रहेगा उतना अधिक दिन बनाने में लगेगा। मान कर चलिए कम से कम 15 दिन काम पर असर पड़ेगा। नए अधिकारियों ने कहा कि पहले सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा।

इसके बाद काम को जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। प्रयास होगा कि निर्धारित समय पर काम पूरा कराया जाए। एक पत्र सेतु निगम मुख्यालय से आया है। जिसमें सभी कर्मचारी और अधिकारी पीड़ितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed