फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Flood Update Cremation on roof of Manikarnika and Ganga Aarti on roof of Dashashwamedh

Varanasi Flood: काशी में हर घंटे बढ़ रहीं गंगा, मणिकर्णिका की छत पर शवदाह, दशाश्वमेध की छत पर हो रही गंगा आरती

Tue, 20 Aug 2024 11:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Aug 2024 11:17 AM IST
सार

Varanasi Flood News : वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हर घंटे तीन सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। उधर, बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर आ गई हैं।

विज्ञापन
Varanasi Flood Update Cremation on roof of Manikarnika and Ganga Aarti on roof of Dashashwamedh
गंगा आरती वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को जलस्तर में तीन गुना की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों का आपसी संपर्क टूट चुका है। दशाश्वमेध घाट पर जहां छत पर गंगा आरती हो रही है। वहीं, मणिकर्णिका घाट की छत पर शवदाह किया जा रहा है। जगह कम होने के कारण शवयात्रियों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को गंगा का जलस्तर 67.80 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण प्रयागराज, फाफामऊ और मिर्जापुर में भी गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव हो रहा है। इसका असर बनारस में भी नजर आ रहा है। बनारस में जलस्तर बढ़ने के कारण बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बलिया में खतरे का निशान 57.615 मीटर है जबकि जलस्तर 57.77 मीटर बना हुआ है।

विज्ञापन

गाजीपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज एक मीटर नीचे है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित हैं। जिला प्रशासन की ओर से जलस्तर की निगरानी की जा रही है। पहले पानी बढ़ने की रफ्तार धीमी थी, लेकिन सोमवार को तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ने लगा। 

वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। फिलहाल जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग तीन मीटर नीचे है। यदि इसी रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो पानी चेतावनी बिंदु तक पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed