{"_id":"608a45dd8ebc3eb92e77ee3d","slug":"varanasi-fire-in-warehouse-at-chandpur-industrial-estate-cfo-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट के गोदाम में लगी आग, सीएफओ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट के गोदाम में लगी आग, सीएफओ घायल
Thu, 29 Apr 2021 11:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:06 AM IST
सार
वाराणसी के चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित फैशन शूटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में गुरुवार की भोर आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गईं तो आसपास के लोगों ने बुझाना शुरू कर अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग को बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित फैशन शूटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में गुरुवार की भोर आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गईं तो आसपास के लोगों ने बुझाना शुरू कर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। एक-एक कर आई दमकल की चार गाड़ियों ने पांच घंटे में आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष कुनार सिंह घायल हो गए और उनका मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने की वजह प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट बताई गई है।
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान झुलसा सीएफओ
- फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट में फैशन शूटिंग प्राइवेट लिमिटेड (आरसीएम) का पूर्वांचल का डिपो दो मंजिला भवन में है। डिपो में घरेलू खाद्य सामग्री, विटामिन, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, मोबिल आदि का बड़े पैमाने पर भंडारण कर अलग-अलग जिलों को सप्लाई किया जाता है। डिपो के मैनेजर दारा सिंह उर्फ राम इकबाल सिंह इन दिनों कोरोना पॉजिटिव हैं। केयर टेकर राजेश जायसवाल ने बताया कि सुबह पांच बजे के लगभग डिपो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल रूप धर लीं। सूचना पाकर दमकल की चार गाड़ियां आईं लेकिन आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही थी। अंततः डिपो के दक्षिणी छोर की दीवार जेसीबी से तोड़ी गई और फिर जाकर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।