{"_id":"65f0038deff4ddb2aa0a9391","slug":"varanasi-electricity-news-electricity-in-benia-area-was-disrupted-for-four-hours-due-to-ct-damage-varanasi-news-c-20-vns1013-540570-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Electricity News:सीटी डैमेज होने से चार घंटे बाधित रही बेनिया क्षेत्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Electricity News:सीटी डैमेज होने से चार घंटे बाधित रही बेनिया क्षेत्र की बिजली
विज्ञापन
गर्मी शुरू होने से पहले ही शहर की बिजली आपूर्ति जवाब देने लगी है। सोमवार को शाम करीब सात बजे बेनिया उपकेंद्र की सीटी डैमेज हो गई। इससे बेनिया समेत तीन फीडरों की बत्ती गुल हो गई। इससे शहर क्षेत्र के तकरीबन चार हजार उपभोक्ता बिना बिजली रहने को मजबूर रहे।
रमजान का चांद दिखने के बाद तरावीह पढ़ने के लिए मस्जिदों में पहुंचे रोजेदारों को अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार शाम शहर के बेनिया उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की बिजली गुल हुई तो लोग परेशान हो गए। चांद दिखने के बाद रमजान की तैयारी में जुटे अकीदतमंदों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। उनका कहना था कि बेनिया उपकेंद्र का फोन मिलाया गया तो ज्यादातर समय तक वह व्यस्त बताता रहा। लोग बिजली कटने की वजह जानना चाहते थे, लेकिन इसकी जानकारी देने वाला कोई नहीं था। बेनिया, नई सड़क और आसपास की लगभग चार हजार की आबादी रात लगभग 10.30 बजे तक बिजली के लिए परेशान रही। इस संबंध में नगरीय विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता अनूप सक्सेना ने कहा कि सीटी जलने से तीन फीडरों की बिजली बाधित हुई है। उसे ठीक किया जा रहा है, जल्द ही उसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।