{"_id":"61bf524313500b093c776f25","slug":"varanasi-door-to-door-vaccine-will-be-given-monitoring-will-be-done-from-call-center-responsibility-given-to-467-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: डोर टू डोर लगेगा टीका, कॉल सेंटर से होगी मानीटरिंग, 467 टीमों को दी गई जिम्मेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: डोर टू डोर लगेगा टीका, कॉल सेंटर से होगी मानीटरिंग, 467 टीमों को दी गई जिम्मेदारी
Sun, 19 Dec 2021 09:09 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:09 PM IST
सार
सीएमओ ने इलाकों का दौरा कर किया जागरूक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसमें छूटे लोगों को टीका लगाने के लिए सोमवार से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। पल्स पोलियो की तर्ज पर डोर टू डोर टीका लगाया जाएगा। अभियान की मानीटरिंग के लिए सीएमओ आफिस में कॉल सेंटर भी बनाया गया है। इधर रविवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने शहर में लल्लापुरा, औरंगाबाद, लहंगपुरा सहित अन्य इलाकों का दौरा कर छूटे हुए लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में अब तक करीब 91 फीसदी लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है जबकि 51 फीसदी लोगों को दोनों डोज़ लग चुकी हैं। विशेष अभियान के लिए गठित टीम घर-घर जाकर टीका लगाएगी। बताया कि अभियान के लिए 467 टीमें लगाई गई हैं, इसमें शहर में 135 टीमें और ग्रामीण 323 टीमें तैयार की गईं हैं, जो लगातार 10 दिनों तक कार्य करेंगी। इसके साथ ही शहर की 560 व ग्रामीण क्षेत्र की 2083 आशा कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गयी हैं।