फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DM orders officers and employees not to leave headquarters till elections

वाराणसी के डीएम का आदेश: चुनाव तक मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी-कर्मचारी, पात्र वोटरों का नहीं छूटना चाहिए नाम

Sat, 06 Apr 2024 04:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Apr 2024 04:23 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर वाराणसी के डीएम ने कर्मचारियों व अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण आदेश दिए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के हरसंभव प्रयास करें। 

विज्ञापन
Varanasi DM orders officers and employees not to leave headquarters till elections
आईएएस अधिकारी एस.राजलिंगम - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कोई भी अधिकारी या कर्मचारी चुनाव होने तक बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। यह आदेश जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने दिए। कलेक्ट्रेट के राइफल क्लब में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए।

विज्ञापन


निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने डोर टू डोर सर्वे कर बूथवार वोटर्स की सूची बनाएं। ऐसे नाम जुड़वाने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर कराएं। 
विज्ञापन


यह जिम्मेदारी ईआरओ, एईआरओ की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे कराएं। अभी बहुत से वोटरों के नाम छूटे हैं। एक भी पात्र वोटर छूटेगा तो संबंधित जिम्मेदारी तय की जाएगी। कहा कि सर्वे के दौरान यह भी देख लें कि एक ही परिवार के समस्त मतदाताओं का नाम एक ही मतदान केंद्र पर हो। सभी बूथों पर सुविधा चेक करा लें जहां कमी हो उसे तत्काल पूर्ण कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर पर्याप्त छाया, व्हील चेयर व वॉलेंटियर की सुविधाएं पूरी कराएं। इसके अलावा पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की तैयारी पूरी रखें। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ईवीएम मशीनों की तैयारी पूरी रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed