{"_id":"595154af4f1c1b79678b46bf","slug":"varanasi-dm-angry-after-visiting-women-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने लगाई फटकार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल पहुंचे डीएम योगेश्वर राम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल परिसर में बन रहे 100 बेड के नये मैटरनिटी विंग का सोमवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
इस दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को फटकार लगाते हुए अधिकारियों को नवंबर 2017 तक हर हाल में काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने बन रहे चार मंजिले भवन के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर अब तक कई बार डीएम नाराज हो चुके हैं लेकिन उसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह करीब 11 बजे अधिकारियों के साथ पहुंचे डीएम ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि मैटरनिटी विंग के निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर नवंबर तक पूरा करा लिया जाए।
इस दौरान सीएमओ को निर्माण कार्य पर नजर रखने के साथ ही समीक्षा करने का निर्देश दिया।

दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 26 जून से आठ जुलाई तक चलने वाले सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीसीएफ) का सोमवार को डीएम ने महिला अस्पताल कबीरचौरा में उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य केंद्रों पर बंटने वाले ओआरएस पैकेट और जिंक की गोली लेकर बच्चों को पिलाने की अपील की। इस दौरान सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिले में पांच साल तक के 4,02,435 बच्चों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।