फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DM and SP raid in district jail

वाराणसी जिला जेल में छापेमारी, चिलम, बीड़ी, लाइटर, मोबाइल और सिम बरामद

Sun, 08 Jul 2018 11:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 08 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Varanasi DM and SP raid in district jail
जिला करागार में जिला प्रशासन की ओर से जेल में की गई छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिला जेल में रविवार दोपहर बाद डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ छापामारी की। छापामारी में जेल की बैरकों के आसपास से एक मोबाइल, चार सिम, चिलम, गांजा, बीड़ी, लाइटर और माचिस जैसी आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई।
विज्ञापन


मामले को लेकर कैंट थाने में अज्ञात बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद मोबाइल और सिम को जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सुपुर्द किया गया है। औचक छापामारी से कारागार प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और पुलिस बल के साथ औचक छापामारी की। तकरीबन डेढ़ घंटे तक जेल की बैरकें, शौचालय सहित अन्य सभी स्थान को खंगाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान बैरक नंबर दो-तीन के सामने से मिट्टी के ढेर में एक मोबाइल और शौचालय सहित अन्य स्थानों से चार सिम बरामद हुए। बरामद हुई सामग्रियों को कैंट पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

इस दौरान डीएम ने जिला जेल के भीतर कैमरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश जेलर को दिया। जेल की निगरानी दुरुस्त रखने के लिए पिछले हिस्से में वॉच टावर लगवाने को कहा। डीएम और एसएसपी जब जेल से बाहर निकले तब जाकर कर्मियों ने राहत की सांस लिया।


अधिकारियों ने बताया कि छापामारी के दौरान कुछ बंदीरक्षकों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई। ऐसे बंदीरक्षकों के मोबाइल नंबर की सर्विलांस की मदद से तस्दीक कराई जाएगी कि उनके किन बंदियों से अच्छे ताल्लुकात हैं। सर्विलांस की रिपोर्ट के आधार पर ऐसे बंदीरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट कारागार प्रशासन के अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed