फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi district hospital investigated by Lucknow team on complaint of a BJP leader against CMS

UP: लखनऊ से वाराणसी जिला अस्पताल जांच करने पहुंची टीम, दर्ज हुए बयान; BJP नेता ने CMS पर लगाया था ये आरोप

Wed, 27 Nov 2024 09:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Nov 2024 09:26 AM IST
सार

वाराणसी के जिला अस्पताल के सीएमएस पर निजी प्रैक्टिस करने के भाजपा नेता के आरोप पर लखनऊ की टीम जांच के लिए पहुंची। इस दौरान शिकायतकर्ता का भी लिखित बयान दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Varanasi district hospital investigated by Lucknow team on complaint of a BJP leader against CMS
वाराणसी जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में अनियमितताओं और सीएमएस पर लगाए गए आरोपों की जुलाई में शिकायत की जांच करने टीम लखनऊ से मंगलवार को पहुंची। अपर निदेशक डॉ. अजय गौतम ने अस्पताल में सीएमएस कार्यालय जाकर कागजात की जांच करने, सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह और अन्य लोगों के बयान लिए। अपर निदेशक कार्यालय में शिकायतकर्ता का भी बयान लिया गया। अब रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


ये है मामला
भाजपा के महानगर कार्यसमिति के सदस्य अश्विनी पांडेय ने 23 जुलाई को प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी। इसके बाद गोरखपुर में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिकायत के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को भी शिकायत पत्र दिया था। सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह पर गाजीपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस करने, कर्मचारियों संग मनमाना व्यवहार करने के आरोप लगे थे। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने साक्ष्य भी दिए थे। सीएमएस ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह शिकायतकर्ता को जानते तक नहीं हैं। इस तरह की शिकायत कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच करने आए अपर निदेशक को बयान दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed