फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi Dev Diwali this year will be very special

इस बार काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली बेहद खास, 84 घाटों पर होगा एक जैसा नजारा

Mon, 10 Sep 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 10 Sep 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
varanasi Dev Diwali this year will be very special
देव दीपावली
कार्तिक पूर्णिमा पर 23 नवंबर को बनारस के गंगा घाटों पर मनाई जाने वाली देव दीपावली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। दीपोत्सव पर्व को गंगा के 84 घाटों के साथ पूरे शहर में आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मथुरा के रंगोत्सव और अयोध्या के दीपोत्सव की तरह ही बनारस की देव दीपावली को मनाया जाएगा। इसमें 84 घाटों पर एक जैसे आयोजन के अलावा शहर में भी इसकी शृंखला चलाई जाएगी। गंगा के दूसरी तरफ भी आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन


गंगा के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर एक साथ आयोजन कर प्रशासन इस त्योहार को भी बनारस की संस्कृति से जोड़ने की कोशिश करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस आयोजन को बृहद स्वरूप में कराने की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि देव दीपावली पर गंगा के 84 घाटों पर एक जैसे आयोजन की योजना बनाई जा रही है। इसमें सभी घाटों पर गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा बनाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed