फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Deepika targets gold in France; Sports Training- Focus on workout and mental fitness

Varanasi: दीपिका ने फ्रांस में स्वर्ण पर साधा निशाना; स्पोर्टस ट्रेनिंग- वर्कआउट और मेंटल फिटनेस पर फोकस

Mon, 30 Oct 2023 06:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 30 Oct 2023 06:24 PM IST
सार

17 से 22 अक्तूबर के बीच हुए मुकाबले में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में पदक जीतने वाली दीपिका बनारस के अवसानगंज की निवासी हैं। वह बरेका में कार्यालय अधीक्षक पद पर तैनात हैं। निशानेबाजी के लिए प्रतिदिन दो सत्राें में छह से सात घंटे अभ्यास करती हैं।

विज्ञापन
Varanasi: Deepika targets gold in France; Sports Training- Focus on workout and mental fitness
दीपिका ने फ्रांस में स्वर्ण पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेका की खिलाड़ी दीपिका पटेल ने फ्रांस के सेंट मैंड्रियर में आयोजित प्रतियोगिता में सटीक निशाना साधकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। दीपिका ने कहा कि खुद पर यकीन करके आत्मविश्वास से आगे बढ़ी।

विज्ञापन

17 से 22 अक्तूबर के बीच हुए मुकाबले में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में पदक जीतने वाली दीपिका बनारस के अवसानगंज की निवासी हैं। वह बरेका में कार्यालय अधीक्षक पद पर तैनात हैं। निशानेबाजी के लिए प्रतिदिन दो सत्राें में छह से सात घंटे अभ्यास करती हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम तीन से चार घंटे स्पोर्टस ट्रेनिंग, दो घंटे वर्कआउट और डेढ़ घंटे मेंटल फिटनेस को समय देती हैं। खेल के अपने अनुभवों पर बात करते हुए बताया खिलाड़ियों के बीच काफी कठिन प्रतिस्पर्धा होती है। एक-एक प्वाइंट से रैंकिंग बदल जाती है। इसलिए कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास करना होता है। एक मैच से नहीं कम से काम पांच मैंचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद टीम में चयन होता है। एक भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी दीपिका प्रतिदिन जिला रायफल क्लब में अभ्यास करती हैं। अपने घर पर 10 मीटर पिस्टल के लिए अभ्यास कोर्ट बनाया है। खाने में शुगर फ्री खाने को तरजीह देती हैं।
विज्ञापन


25 मीटर स्पोर्टस पिस्टल में पदक जीतने वाली दीपिका बनारस के अवसानगंज की निवासी हैं। वे बरेका में कार्यालय अधिक्षक पद पर कार्यरत हैं। निशानेबाजी के लिए प्रतिदिन दो सत्राें में छह से सात घंटे अभ्यास करती हैं। स्पोर्टस ट्रेनिंग, वर्कआउट और मेंटल फिटनेस को भी समय देती हैं। उन्होंने कहा कि एक-एक प्वाइंट से रैंकिंग बदल जाती है। लगातार प्रयास करना होता है। पांच मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद टीम में चयन होता है। घर पर 10 मीटर पिस्टल के लिए अभ्यास कोर्ट बनाया है। खाने में शुगर फ्री खाने को तरजीह देती हैं। दीपिका ने वर्ष 2008 में पुणे में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। फिर 2018 और 2019 में रेलवे की ओर से खेलते हुए राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed