फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi daughter prashanti singh got arjun award

काशी की बेटी को मिला अर्जुन अवार्ड, UP से पहली महिला बास्केटबॉल प्लेयर को यह सम्मान

Wed, 30 Aug 2017 10:44 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 30 Aug 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
varanasi daughter prashanti singh got arjun award
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में दिया सम्मान - फोटो : twitter
कॉमनवेल्थ और दो एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं बास्केटबाल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन पुरस्कार मिला। काशी की बेटी प्रशांति यूपी की पहली महिला खिलाड़ी है जिसे यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन


खेल दिवस यानी मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर देश की खेल प्रतिभाओं राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित विभिन्न खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा गया। अर्जुन अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्तिपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांति को अर्जुन अवार्ड के मिलने की जानकारी मिलते ही काशी में खुशी की लहर है।  बिटिया की कामयाबी का जश्न मनाने के साथ ही बधाइयों की जो शुरुआत हुई, वह अभी तक जारी है।  प्रशांति और उनकी बहनें खेल जगत में सिंह सिस्टर्स के नाम से मशहूर हैं। 

छोटे शहरों की बेटी के लिए प्रशांति बनी मिशाल

varanasi daughter prashanti singh got arjun award
राष्ट्रपति भवन में सभी खिलाड़ी - फोटो : twitter
प्रशांति सिंह एकमात्र भारतीय महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी है जिन्होंने दो एशियन गेम्स, एक कॉमनवेल्थ गेम्स और सात एशियन चैम्पियनशिप में भारत की तरफ से हिस्सा लिया है। 2009 एशियन गेम्स में रजत पदक तथा साउथ एशियन बीच गेम्स स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

वाराणसी जैसे छोटे शहर जहां खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आज भी आधुनिक खेल अकादमी नहीं है,वहां से निकल कर 15 वर्षों तक अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के साथ 22 मेडल राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अर्जित किए।

प्रशांति ने देश में छोटे शहरों से आने वाली महिला प्रतिभा को प्रेरित करने के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रशांति सिंह भारत की तीसरी महिला अर्जुन बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं उत्तर प्रदेश और दिल्ली की प्रथम बास्केटबॉल खिलाड़ी है जिन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला।

भारतीय बास्केटबॉल एवं भारतीय खेलो में वाराणसी के एक ही परिवार की चार सगी बहनों  का लगभग 25 वर्षों का योगदान है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed