फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi cultural news

चंद्रमा को दिया अर्घ्य, उतारी प्रथमेश की आरती

Sat, 08 Aug 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
varanasi cultural news
गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुक्रवार को भगवान गणेश का विशेष पूजन अर्चन काशी के गणेश मंदिरों में किया गया। कोरोना संक्रमण के कारण गणेश मंदिरों में बाहर से ही श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर महिलाओं ने पुत्रों के कल्याण की कामना से निराजल व्रत रखकर भगवान गणेश की आराधना की। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के व्रत के दौरान महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजन संपन्न किया। लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में भगवान के विग्रह का भव्य शृंगार किया गया। कोरोना संक्रमण के कारण भक्तों को बाहर से ही दर्शन पूजन करना पड़ा। सोनारपुरा स्थित चिंतामणि गणेश मंदिर में भी बाहर से दर्शन पूजन हुआ।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर दुर्गाकुंड स्थित दुर्गविनायक गणेश मंदिर का वार्षिक शृंगार उत्सव मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर शृंगार महोत्सव में इस वर्ष भी प्रथमेश विनायक का भव्य शृंगार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट बंद रहे। शुक्रवार को दुर्ग विनायक मंदिर पर श्रद्धालु बाहर से ही मत्था टेक श्रद्धासुमन अर्पित करते रहे। 56 भोग की झांकी के साथ श्रदालुओं ने बाबा का बाहर से ही दर्शन किया। महंत ज्ञानेश्वर दुबे, पं. तारकेश्वर दुबे, निर्भय उपाध्याय, ओम प्रकाश दुबे आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed