फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi crowds over cannabis contracts social distancing people forget in varanasi

वाराणसी में शराब के बाद भांग ठेकों पर उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग

Tue, 12 May 2020 11:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 May 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Varanasi crowds over cannabis contracts social distancing people forget in varanasi
शराब के बाद भांग ठेकों पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला।

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में शराब के बाद अब भांग के ठेकों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार की सुबह 10 बजे लक्सा क्षेत्र स्थित भांग ठेका खुला तो लोगों की लंबी कतार लग गई। लाइन में लगे लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रति घोर लापरवाही बरतते नजर आए।

विज्ञापन

लाइन में लगे लोगों में से ज्यादातर रोजाना कमाने-खाने वाले और कुछ भांग का नियमित सेवन करने वाले दिखे। सुबह-सुबह लाइन लगाकर भांग की खरीदारी के सवाल पर ज्यादातर लोगों का कहना था कि लॉकडाउन में कामकाज न होने से हाथ में पैसा नहीं है।
विज्ञापन



महंगी शराब खरीदने की जगह यह नशे का सस्ता और सर्वसुलभ विकल्प है। मौके से गुजर रहे किसी राहगीर ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होते देख पुलिस को सूचना दी तो लक्सा थाने के पुलिसकर्मी आए और सभी को एक-दूसरे से दूर खड़े होने के लिए समझाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed