फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi crime news

नहीं मिल रही थी सैलरी, नौकरी से निकालने की मिली थी सूचना तो एटीएम से चुरा लिए 25.89 लाख

Sat, 17 Apr 2021 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
varanasi crime news
सैलरी समय से नहीं मिल पा रही थी और नौकरी से निकाले जाने की सूचना मिली थी। ऐसे में जब कुछ नहीं सूझा तो पैसा डालने वाली कंपनी के एक कस्टोडियन सहित दो कर्मियों ने अपने एक अन्य साथी की मदद से दो एटीएम से 25.89 लाख रुपये चुरा लिए। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 23 लाख 85 हजार रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की शिनाख्त चोलापुर थाने के अटेसुआ के लक्ष्मी नारायण सिंह और अखिलेश यादव के तौर पर हुई है। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बीती 17 मार्च को हुकुलगंज रोड पांडेयपुर स्थित यूनियन बैंक इंडिया के एटीएम से 24,71,000 रुपये चोरी हए थे। इसी तरह से 26 मार्च को लालपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 1,18,000 रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि बीते दिनों पैसे चोरी होने की शिकायत मिली। शिकायत के आधार पर टीम गठित की गई। सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने लक्ष्मी नारायण और अखिलेश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण ने पूछताछ में बताया कि वह एटीएम में पैसा डालने वाली सिक्यूर वैल्यू इंडिया लिमिटेड कंपनी में कस्टोडियन के पद पर काम करता है। अखिलेश यादव भी उसके साथ सीआईटी केनरा बैंक में कस्टोडियन के पद पर काम करता है। दोनों को काफी समय से सैलरी नहीं मिल रही थी। साथ ही पूर्व मैनेजर द्वारा बताया गया था कि उन दोनों को जल्द ही नौकरी से भी निकाल दिया जाएगा। इस वजह से दोनों काफी परेशान थे। इसलिए उन्होंने मुंबई स्थित ओटीसी टीम के एक व्यक्ति को अपने साथ मिलाकर हुकुलगंज व छोटा लालपुर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के एटीएम से ओटीसी प्राप्त करने के बाद लॉक तोड़कर 25,89,000 रुपये चुरा लिए थे। उसमें से कुछ पैसे खर्च हो गए थे, बाकी उन दोनों के पास थे। दोनों शेष पैसे का बंटवारा करने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। डीसीपी वरुणा जोन ने बताया कि पुलिस टीम की इस उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त ने 25 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed