{"_id":"5ff3476d07a7166d1051a0b4","slug":"varanasi-corona-update-improvement-in-the-health-of-the-youth-who-returned-from-britain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ब्रिटेन से लौटे युवक की सेहत में सुधार, कोरोना के नए स्ट्रेन की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ब्रिटेन से लौटे युवक की सेहत में सुधार, कोरोना के नए स्ट्रेन की रिपोर्ट का इंतजार
Tue, 05 Jan 2021 01:51 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
new Corona strain
- फोटो : iStock
ब्रिटेन से लौटे युवक की सेहत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। बीएचयू सुपरस्पेशयलिटी कांप्लेक्स के विशेष कोरोना वार्ड में भर्ती युवक की अभी पुणे से जीनोम टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही बीएचयू प्रशासन की भी नजर रिपोर्ट पर लगी है। इसके बाद आगे के इलाज पर फैसला होगा। उधर, युवक की ससुराल वालों की सेहत के बारे में भी फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
मिर्जापुर निवासी युवक को कोरोना के नए स्ट्रेन का संक्रमण है या नहीं, इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद होगी। फिलहाल नए स्ट्रेन का संदिग्ध मरीज मानकर ही उसका इलाज किया जा रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी कांप्लेक्स में अलग वार्ड में उसे भर्ती किया गया है। सीएमओ आफिस से भी युवक की जांच, इलाज आदि के बारे में रोजाना फीडबैक लिया जा रहा है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि आईएमएस बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब से जीनोम टेस्ट के लिए उसका सैंपल पुणे भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आनी है। तब तक युवक बीएचयू में डॉक्टरों की निगरानी में है। सुंदरपुर स्थित ससुराल में होम क्वारंटीन लोगों की सेहत के बारे में भी रोजाना फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
एसी कोच में यात्रा करने वालों की भी होगी आरटीपीसीआर जांच
Trending Videos
ब्रिटेन से लौटे युवक ने दिल्ली से शिवगंगा एक्सप्रेस से वाराणसी तक की यात्रा 17/18 दिसंबर को की थी। अब रेलवे की ओर से उस कोच में यात्रा करने वाले लोगों की सूची मिल गई है और सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से संपर्क कर लिया है।