{"_id":"614300e48ebc3ed194243607","slug":"varanasi-corona-update-7522-people-vaccinate-three-coronaviruse-cases-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: वाराणसी में 7522 ने लगवाया टीका, दो महिलाओं समेत कोविड के मिले तीन मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: वाराणसी में 7522 ने लगवाया टीका, दो महिलाओं समेत कोविड के मिले तीन मरीज
Thu, 16 Sep 2021 02:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय चिकित्सालय कबीर चौरा में कोरोना का टीका लगवाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बुधवार को दिन में झमाझम बारिश के बाद भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों में गजब का उत्साह दिखा। केंद्रों पर सुबह से ही लाइन लगी रही। इस दौरान 7522 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसमें सबसे अधिक 4269 को पहली डोज और 3253 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
जिले में हर दिन टीकाकरण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पहली डोज की तुलना में अब दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ी है। बुधवार को केंद्रों पर 7522 लोगों में 18 से 44 वर्ष के 7432 और 45 वर्ष से ऊपर के 90 लोगों का टीका लगा। इसके अलावा महिला स्पेशल एक केंद्र पर 185 महिलाएं और अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र पर नौ लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
दो महिलाओं समेत कोरोना के मिले तीन मरीज
वाराणसी में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। करीब दो महीने बाद एक दिन में तीन नए मरीज मिले हैं, जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। अब तक किसी दिन एक से दो तो कभी एक भी मरीज नहीं मिल रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 4716 सैंपल की रिपोर्ट में आनंदनगर, भोजूबीर में एक-एक मरीज मिले, जबकि एक के बारे में कोई रिकार्ड नहीं मिल सका है। इसके अलावा होम आईसोलेशन में रहने वाले एक मरीज को स्वस्थ घोषित किया गया। अब कुल 82394 में 81615 डिस्चार्ज, 773 की मौत के बाद 6 सक्रिय मरीज रह गए हैं।