Varanasi Corona News Updates: अगस्त में हालात बेकाबू, इस महीने में मिले 4174 मरीज
कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या के साथ मौत का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। अगस्त के पहले सप्ताह में ही कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। इस महीने में अभी तक 1,407 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 19 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है।
वाराणसी में शनिवार को सुबह 11 बजे तक 109 मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से 1301 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिसमें 109 मरीज सामने आए हैं। अब तक संक्रमित 4,174 में 2205 मरीजों के डिस्चार्ज और 77 की मौत के बाद अब 1,892 एक्टिव मरीज हैं।
जानकारी के अनुसार, अगस्त महीने में अब तक 8 दिनों में कुल 1,407 नए मरीज मिले हैं। जिसमें शुक्रवार को सर्वाधिक 312 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
अगस्त के पहले सप्ताह में ही कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। 21 मार्च को पहला केस मिलने के बाद 31 मई तक 182, जून में 314 और जुलाई में 2271 मरीज मिले। अगस्त में बुधवार को 218, बृहस्पतिवार को 210, जबकि तीसरे दिन शुक्रवार को 312 मरीज पॉजिटिव मिले। डॉक्टरों के मुताबिक, आने वाले दिनों में संक्रमण और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
अगस्त में हालात होने लगे बेकाबू
तारीख मरीज मौत
1 अगस्त 182 01
2 अगस्त 144 03
3 अगस्त 139 04
4 अगस्त 93 03
5 अगस्त 218 03
6 अगस्त 210 03
7 अगस्त 312 02