फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi commissioner including ten officers will be present in Highcourt

वाराणसी के कमिश्नर और काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ सहित 10 अधिकारी हाईकोर्ट में तलब

Thu, 14 Jun 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 14 Jun 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Varanasi commissioner including ten officers will be present in Highcourt
न्यायमूर्ति ने रजिस्ट्रार जनरल से कहा- सभी को हर हाल 14 को पेश कराएं
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, एसपी ज्ञानवापी सुरक्षा, काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ, सीओ दशाश्वमेध, इंस्पेक्टर राहुल शुक्ला, एसएसआई अमन शुक्ला और ठेकेदार दिलीप यादव को 14 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने यह आदेश मुन्नी तिवारी और अन्य की अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है। साथ ही, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से कहा है कि ई-मेल और फैक्स सहित संचार के अन्य माध्यमों से सभी संबंधित लोगों को सूचित कर 14 जून को हर हाल न्यायालय में पेश कराया जाए।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण के लिए प्रशासन की ओर से ज्ञानवापी स्थित मकान नंबर सीके 28/11 मकान खरीदा गया था। इसमें 18 किराएदार रह रहे थे। प्रशासन की ओर से कहा गया कि हमने मकान खरीद लिया है और इसे किराएदार खाली कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर किराएदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस पर सुनवाई करते हुए 31 मई को हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश जारी करते हुए यथास्थिति बरकरार रखने को कहा था। 

आरोप है कि इसके बावजूद मकान को तोड़ने का क्रम जारी रहा। इस पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई। साथ ही साक्ष्य के तौर पर वीडियो क्लिप व ऑडियो क्लिप की सीडी और पेश की गई।

मंगलवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने इसे प्रथम दृष्टया अवमानना का गंभीर मामला माना। कहा कि दूसरा पक्ष पेश होकर बताए कि अदालत के आदेश की अवमानना में क्यों न उन्हें दंडित किया जाए।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने विस्तारीकरण पर की चर्चा

Varanasi commissioner including ten officers will be present in Highcourt
विदेश मंत्रालय के दो अधिकारी मंगलवार को बाबा दरबार पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और विस्तारीकरण की जानकारी ली।

विदेश मंत्रालय में सचिव धनेश्वर मूले और मनोज कुमार महापात्रा ने बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में पहुंचकर पूजा पाठ किया। श्रद्घालुओं की सुविधाओं के बारे में सीईओ विशाल सिंह ने उन्हें प्रजेंटेशन दिया।

मंदिर तोड़ने के विरोध में चिपको आंदोलन 
रोहनिया। प्राचीन शिवधाम मंदिर दरेखू पर मंगलवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने काशी के मंदिर तोड़ने के विरोध में ग्रामीणों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा, मंदिर तोड़ने के इसके विरोध में चिपको आंदोलन चलाया जाएगा।

उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह घोषणा कर दें कि किसी भी मंदिर को नहीं तोड़ा जाएगा, हम उसी दिन आंदोलन को समाप्त कर देंगे। इस मौके पर प्रकाश पांडे, रमेश उपाध्याय, जगदीश नारायण सिंह, सालिक मिश्रा, संतोष अग्रहरि, हरीश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed