फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: CM Yogi in Varanasi today

Varanasi : सीएम योगी आज वाराणसी में, प्रबुद्धजनों से संवाद कर मुख्यमंत्री देंगे निकाय चुनाव में जीत का मंत्र

Sun, 11 Dec 2022 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 04:04 AM IST
सार

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रबुद्धजनों से संवाद कर निकाय चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे। भाजपा के तय कार्यक्रम में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 12 बजे से प्रबुद्धजन सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व शहर के प्रबुद्धजनों को भी बोलने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
Varanasi: CM Yogi in Varanasi today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रबुद्धजनों से संवाद कर निकाय चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे। भाजपा के तय कार्यक्रम में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 12 बजे से प्रबुद्धजन सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व शहर के प्रबुद्धजनों को भी बोलने का मौका दिया जाएगा। तैयारियों को लेकर शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों ने निरीक्षण और बैठक कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यहां मुख्यमंत्री आ रहे हैं। उनके संबोधन से पूर्व प्रबुद्धजन जैसे शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, उद्योगपति, महिलाएं व व्यापारी अपने विचार व्यक्त करेंगे। प्रबुद्धजनों को बैठाने एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को सौंपी गई है।
विज्ञापन


जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि हर वार्ड से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में वाहनों से और पैदल आएंगे। निरीक्षण करने वालों में चुनाव संयोजक जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, नवरतन राठी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed