फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

टीकाकरण को लेकर बढ़ रहा उत्साह, 3395 ने लगवाया टीका-1593 लोगो को लगी पहली डोज,पोर्टल ने किया परेशान

Sat, 06 Mar 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। जिले में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में तीसरे दिन शुक्रवार को कुल 3395 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें 1802 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाई गई जबकि बीएचयू अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल सहित अन्य केंद्रों पर 60 साल से ऊपर के लोगों और पहले से बीमार 1593 लोगों ने उत्साह से टीका लगवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को कई केंद्रों पर पंजीकरण के लिए पोर्टल ने लोगों को परेशान किया। इस वजह से इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को 24 केंद्रों पर पहले से तय लक्ष्य 4543 के मुकाबले 3395 यानी 75 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रों पर लोगों को टीकाकरण के बाद भी मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहने की सलाह दी गई। टीकाकरण के बाद करीब आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन रूम में रखने के बाद ही लोगों को घर जाने को कहा गया। इधर सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने दीनदयाल अस्पताल का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। बताया कि जिले में सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी तय समय पर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए पहले से पंजीकरण कराने के साथ ही मौके पर भी लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इससे ना केवल कोरोना संक्रमण से बचाव होगा बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रहेगी। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाना चाहिए। - प्रोफ़ेसर जीएन श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट,बीएचयू
---
मैंने भी कोरोना की दूसरी डोज लगवा ली है। सामान्य दिनों की तरह अस्पताल में मरीजों की जांच सहित अन्य कामकाज भी किया और अब किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है।- प्रोफेसर समीर त्रिवेदी, बीएचयू
---
कोरोना का टीका लगाए जाने की जानकारी मिली तो घर पर ही ऑनलाइन पंजीकरण कराकर केंद्र पर पहुंचे। टीका लगवाने के बाद बिल्कुल फिट हूं। - डॉक्टर जगदीश सिंह, शिवपुर
---
कोरोना की जंग जीतने के लिए सभी को कोरोना का टीका जरूर लगवाना चाहिए। इसको लगवाने के बाद कोई परेशानी नही हो रही है। - डॉ.शीला सिंह, शिवपुर
---
महाराष्ट्र से आये 221 यात्रियों की हुई जांच
वाराणसी। महाराष्ट्र से बाबतपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को आने वाले कुल 420 यात्रियों में 221 की कोरोना जांच की गई जबकि 199 यात्रियों के पास पहले से ही कोरोना जांच की रिपोर्ट थी, जो निगेटिव थी। सीएमओ ने बताया कि एयरपोर्ट पर हुई जांच में सभी निगेटिव पाए गए। इसके साथ ही सभी यात्रियों को एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।

---
कोरोना के मिले चार नए मरीज
शुक्रवार को जिले में कुल 4 नए मरीज मिले। इसके अलावा दो लोगो को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या 53 पहुच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed