{"_id":"604131678ebc3ed3a240154c","slug":"varanasi-city-news-vns5781095107","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महमूरगंज क्षेत्र की निराला निवेश कॉलोनी स्थित तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग में बृहस्पतिवार की रात खेलते समय करेंट की चपेट में आने से तीन वर्षीय सागर की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
बिहार के जमुई का मूल निवासी चंदन माझी शहर में वर्षों से रह कर मजदूरी करता है। चंदन इन दिनों महमूरगंज क्षेत्र में एक निर्माणधीन बिल्डिंग में काम करता है और वहीं अपनी पत्नी सरिता, दो बेटियों और बेटे सागर के साथ रहता है। बताया जाता है कि सागर खेलते हुए मोबाइल का चार्जर लेकर प्लग में खोसने लगा। इसी दौरान वह ना जाने कैसे करेंट की चपेट में आ गया। सागर की चीख सुन कर चंदन और उसकी पत्नी भाग कर उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सागर को मृत घोषित किए जाते ही उसकी मां सरिता की हालत बेसुधों जैसी थी। चंदन ने बताया कि बिल्डिंग के ठेकेदार ने उससे कहा कि पुलिस आएगी तो तुम्हे पकड़ लेगी और बच्चे का शव भी नहीं देगी। इससे घबरा कर वह पत्नी के साथ बच्चे का शव लेकर अपने गांव जा रहा था। सूचना पाकर भेलूपुर थाने की पुलिस ने परिवार को रथयात्रा चौराहे के पास रोंका और वापस बिल्डिंग में ले आई। कड़ी मशक्कत के बाद मां-बाप को समझा कर बच्चे का शव पुलिस ने पंचनामा किया।
----------------------------------
टाइल्स लगाने का काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दी
वाराणसी। लालपुर मढ़वा निवासी टाइल्स लगाने का काम करने वाले मोहम्मद ईदू (31) ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि ईदू एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी और बेटियों को कोलकाता छोड़ कर आया था। इसके बाद ना जाने वह क्यों फांसी लगा लिया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, ईदू के बड़े भाई बकरीदू ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि उसके भाई जे जब फांसी लगाई तो घर में कोई नहीं था।