फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

एक दरोगा निलंबित, दो दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 05 Mar 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। मुकदमे के आरोपियों से घूस लेकर वादिनी और उसके पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोपी जैतपुरा थाने के एक दरोगा को एसएसपी ने बृहस्पतिवार की रात निलंबित कर दिया। इसके साथ ही दो अन्य दरोगा को काम मे लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि जैतपुरा थाने का दरोगा सुशील कुमार छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रहा था। शिकायत मिली थी कि दरोगा सुशील कुमार आरोपियों से मिलकर आर्थिक लाभ लेकर सही ढंग से विवेचना नहीं कर रहा था। इसके साथ ही वादिनी और उसके पति को मुकदमा वापस न लेने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था। प्रकरण की जांच कराई गई तो दरोगा पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई। इसलिए दरोगा सुशील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा काम में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में डीएलडब्ल्यू चौकी इंचार्ज राम पूजन बिंद व मंडुवाडीह थाने के दरोगा संग्राम सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed