फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

निजीकरण के विरोध में डीआरएम कार्यालय पर गरजे रेलकर्मी

Fri, 19 Feb 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
varanasi
---फोटो----
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में डीआरएम कार्यालय पर गरजे रेलकर्मी
रिटायर कर्मियों के पेंशन डीए फ्रीजिंग पर जताया ऐतराज, सौंपा ज्ञापन
वाराणसी। रेलवे में बढ़ रहे निजीकरण, आउटसोर्सिंग के साथ ही कर्मचारियों व पेंशन भोगियों के डीए फ्रीजिंग के विरोध में एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के बैनर तले रेलकर्मियों ने बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी कर पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने संबंधित अन्य मांगों को लेकर डीआरएम को पत्रक सौंपा गया।
केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि देश की धरोहर और फायदे में चल रही भारतीय रेलवे के संपूर्ण संसाधनों को केंद्र सरकार साजिश के तहत निजी हाथों में बेचना चाहती है और रेलवे में मिलने वाली सरकारी नौकरी को पूरी तरह से खत्म कर युवाओं को निजी कंपनी का गुलाम बनाना चाहती है। श्रम विरोधी नीतियों को एनई रेलवे मेंस कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

मंडल मंत्री दुर्गेश पांडेय व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि रेल कर्मियों के रात्रि ड्यूटी भत्ता पर लगी सीलिंग के आदेश को तत्काल रेल मंत्रालय वापस नहीं लेता है तो एनई रेलवे मेंस कांग्रेस व इसके सहयोगी संगठनों संग कर्मी रेल का चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। इज्जत नगर के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने मांग किया कि भारतीय रेल में कार्यरत पिछड़े और दलित कर्मचारियों के वेलफेयर के लिए मिलने वाली सभी सुविधाओं को अविलंब प्रदान किया जाए। आल इंडिया पॉइंट्स मैन एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज गोस्वामी ने मंडल के सभी स्टेशनों पर कार्यरत गेटमैन की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रेल दलित मजदूर एसोसिएशन के मंडल मंत्री प्रमोद कुमार ने मंच से सभी कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। विरोध प्रदर्शन में अन्य संगठनों के 12 कर्मचारियों ने मेंस कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। संचालन केंद्रीय संयुक्त मंत्री केपी उपाध्याय व धन्यवाद ज्ञापन गोपीनाथ उपाध्याय ने किया। प्रदर्शन में महामंत्री अब्दुल शेख, राजीव पाठक, शैलेश राय, अमृत राय, तारकेश्वर यादव, जयप्रकाश, जिब्रान खान, राजीव सिंह, अभिषेक दूबे, राजपति पल, महेंद्र दूबे, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed