फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों ने शव गंगा में फेंका

Sun, 12 Jul 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
varanasi
तरयां गांव में शुक्रवार की रात सिद्धनाथ मिश्र की पत्नी गीता मिश्रा (32) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मौत के बाद गीता के शव को ससुराल के लोगों ने बलुआ घाट पर गंगा में फेंक दिया। शनिवार की सुबह मल्लाहों ने देखा तो चंदौली जिले के बलुआ थाना को सूचना दी। उधर, घटना की जानकारी गीता के पिता जौनपुर के सिकरारा निवासी ब्रजभूषण को हुई तो उन्होंने शनिवार की शाम चौबेपुर थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी से संपर्क किया। बताया कि उनकी पुत्री की शादी 2017 में तरयां में हुई थी और उसका ढाई साल का एक बेटा है। उसके ससुराल के लोग आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया करते थे। शनिवार की सुबह पुत्री के पति ने हार्टअटैक की सूचना दी। दोपहर में तबियत ज्यादा खराब होने की बात कह कर बुलाया। तरयां आने पर बताया गया कि उसकी मौत हो गई। गीता के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ चौबेपुर थाना में दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed