फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

साइबर अपराध से बचने के लिए बदलते रहे पासवर्ड

Sun, 12 Jul 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स शाखा की ओर शनिवार को सूक्ष्म व मध्यम उद्योगों के लिए साइबर अपराध के खिलाफ रक्षा के उपाय विषयक पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें साइबर एक्सपर्ट विशाल शाह ने कई प्रकार के साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी उद्योगों को हमेशा ओरिजनल लाइसेंस युक्त सॉफ्टवेयर उपयोग करना चाहिए। साथ ही अपना पासवर्ड भी बदलते रहना चाहिए। व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के साथ लिखित में एक समझौता करना चाहिए कि बगैर उनके सहमति के कोई भी कर्मचारी कंपनी का डाटा किसी अन्य व्यक्ति और कंपनी से साझा नहीं करेगा। वेबिनार में शाखा अध्यक्ष आरके गोयल, एहसान आर खान, सीए सुदेशना बसु, साहिल गर्ग, जय प्रकाश मुदडा, सीए मुकुल कुमार शाह आदि ने भी विचार व्यक्त किया। वेबिनार में पद्मश्री डॉ रजनीकांत मिश्र, जुनैद अंसारी, राजेश भाटिया, ओएन मिश्रा, एल आर मौर्य, अरुण अग्रवाल, विनय अग्रवाल, सुब्रतो पॉल, भरत अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed