{"_id":"59a5481c4f1c1bee278b459b","slug":"varanasi-chandpur-to-lahartara-road-jam-always","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर चौराहा से बौलिया तिराहा तक अक्सर जाम, ये रहे प्रमुख कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर चौराहा से बौलिया तिराहा तक अक्सर जाम, ये रहे प्रमुख कारण
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 29 Aug 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर चौराहे से बौलिया तिराहे तक ट्रैफिक की अंधेरगर्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में यातायात की दुश्वारियां कितनी पीड़ादायक बन चुकी हैं, इसका अंदाजा मोहनसराय से शहर में प्रवेश करते ही लगाया जा सकता है। शनिवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ‘संपादक विमर्श’ में शहर का सबसे बड़ा मुद्दा यातायात की समस्या ही थी।
बताया गया था कि लंका से किसी को कचहरी से आना हो तो 10 किलोमीटर से कम की दूरी को तय करने में ढाई घंटे लग जाते हैं। चांदपुर चौराहा से बौलिया तिराहा तक तो हर मिनट जाम लगता है और कैंट रेलवे स्टेशन तक जूझते हुए पहुंचना पड़ता है।
शहर के भीतर का हाल भी इस भयावह स्थिति से कुछ खास अलग नहीं है। मगर, ट्रैफिक पुलिस और इलाकाई थानों की पुलिस को शहर की यह सबसे बड़ी समस्या दिखाई नहीं देती। प्रशासनिक अधिकारियों और नगर निगम व वीडीए जैसे विभागों को तो जैसे जनता की इन तकलीफों से कोई मतलब ही नहीं है...।

हाइवे हड़प कर होता है ट्रांसपोर्ट का कारोबार
चांदपुर चौराहे से बौलिया तिराहे तक ट्रैफिक की अंधेरगर्दी
- फोटो : अमर उजाला
ट्रकों की अराजकता के कारण चांदपुर चौराहा से बौलिया तिराहा तक चौबीसों घंटे जाम जैसे हालात के बीच वाहन चलते नहीं रेंगते नजर आते हैं। कारण कि यहां सड़क पर ही ट्रांसपोर्टर अपने भारी वाहनों को खड़ा कर ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं।
ये वाहन सड़क पर मनमानी तरीके से कहीं से भी घूमने या आगे-पीछे होने लगते हैं और पीछे लंबा जाम लग जाता है। इसके चलते स्कूली बच्चे हों या एंबुलेंस में लाए जा रहे मरीज, या फिर लंबी दूरी का सफर तय करके आ रहे वाहन सवार और बस यात्री... रोजाना मुसीबत झेलनी पड़ती है।
मगर, न तो ट्रैफिक पुलिस इस इलाके में कभी दिखाई देती है और न मंडुवाडीह थाने का इस विकराल समस्या से कोई सरोकार है। सड़क पर जाम की दुश्वारियों से घिरे आमजन आखिरकार गुहार भी लगाएं तो किससे...?
चांदपुर चौराहा से बौलिया तिराहा के बीच की सड़क वैसे तो लगभग 60 फीट चौड़ी है। मगर, पटरियों के साथ ही सड़क के दोनों तरफ आधे हिस्से तक अराजक तरीके से ट्रक खड़े रहते हैं। ऐसे में सड़क की चौड़ाई बमुश्किल 15 से 20 फीट बचती है।
इसके चलते अति व्यस्त यह मार्ग दिन भर जाम की जद में रहता है। कहने को तो यह इलाका मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में आता है मगर पुलिस को कभी यहां की सड़क पर ट्रकों की अराजकता नहीं नजर आती। सोमवार को भी यह इलाका दिन भर जाम से जकड़ा नजर आया।

शहर के अन्य क्षेत्रों में भी समस्या गंभीर
चांदपुर चौराहे से बौलिया तिराहे तक ट्रैफिक की अंधेरगर्दी
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा, मंडुवाडीह चौराहा, सुंदरपुर, कैंट रेलवे स्टेशन, गोदौलिया से चौक, लंका, दुर्गाकुंड, कमच्छा, रथयात्रा सहित शहर के कुछेक अन्य इलाके भी जाम की जद में रहे। इस बारे में एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात में अवरोध पैदा करने की इजाजत किसी को नहीं है।
ट्रैफिक पुलिस की एक टीम चांदपुर भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि इस बारे में एसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया जाएगा कि वो अभियान चलाकर कार्रवाई करें।